- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- DIY डेकोरेशन पर मेहनत करना छोड़ों? 100 Rs के अंदर चुनें 10+ Home Decor Items
DIY डेकोरेशन पर मेहनत करना छोड़ों? 100 Rs के अंदर चुनें 10+ Home Decor Items
Home Decor Items: घर को सुंदर बनाकर रखना हर कोई चाहता है। डोपामाइन डेकोरेशन का क्रेज भी चल रहा है। लेकिन डीआईवाई (DIY) में वक्त जाया करने की बजाए, आप 100 रुपए के अंदर कई डेकोरेशन पीस ले सकती हैं। तो चलिए दिखाते हैं, आपको कुछ खूबसूरत आइटम्स।

घर को सुंदर बनाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए घंटों DIY करने का समय हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में अगर आपको सिर्फ ₹100 के अंदर होम डेकोर आइटम्स मिल जाए, तो क्या ही बात होगी। आजकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इतने बजट-फ्रेंडली ऑप्शंस मिल रहे हैं कि बिना मेहनत के भी आप अपने घर को स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकते हैं।
वुडन फ्रेम डेकोरेशन पीस फॉर वॉल
इन दिनों प्लेन वॉल पर कुछ ना कुछ सजाने का रिवाज हो गया है। वुडन फ्रेम डेकोरेशन एक बेहतरीन आइडिया है वॉल को सजाने के लिए। बर्ड को अलग-अलग फ्रेम में डिजाइन किया जाता है, आपको बस इसे खरीद कर इसके स्टीकर को हटाकर चिपका देना होता है। इस तरह के ट्रेंडी पीस आपको 100 रुपए के अंदर मिशो, फ्लिपकार्ट या अमेजन पर मिल जाएंगे।
हैंगिग डेकोर पीस
घर को नजर से बचाने और खूबसूरत बनाने के लिए आप बटरफ्लाई या फिर आउल हैंगिंग डेकोर पीस खरीद सकते हैं। नीचे एविल आइ बना होता है, जो घर से बुरी नजर को दूर रखता है। आप इस तरह के डेकोर पीस को घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं।
मिनिंगफुल वर्ड डेकोर पीस
आप अपने घर में एक ऐसा कोना बना रहे हैं, जो क्रिएटिव होने के साथ-साथ कुछ मैसेज से भरा हो, तो मिनिंगफुल वर्ड डेकोर पीस वॉल पर लगा सकते हैं। इस तरह के डेकोर पीस आपको मिशो पर सिर्फ 90-100 रुपए में मिल जाएंगे।
फ्लावर पॉट डेकोर पीस
लिविंग रूम के टेबल या फिर शेल्फ पर आप कुछ डेकोर पीस रखना चाहते हैं, तो इन डिजाइंस को देख सकते हैं। फ्लावर पॉट रूम को एक फ्रेश लुक देते हैं। अपने पसंद के फ्लावर के साथ छोटे-छोटे क्यूट पॉट ले सकते हैं। इनकी भी कीमत 80-100 रुपए के बीच में होती है।
फोटो फ्रेम
सिंगल फोटो फ्रेम लगाना हो या फिर वॉल पर क्लस्टर डिजाइन फोटो फ्रेम इन दिनों मार्केट में अलग-अलग वैराइटी में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 100-500 रुपए के बीच में है। बस अपने फोटो के साइज का फ्रेम लें और फिर इसे अपने होम डेकोर में शामिल कर लें।
Old Cd DIY Ideas: कबाड़ में रखीं सीडी से बनाएं लग्जरी होम, 7 क्रिएटिव आइडियाज बदल देंगे लुक
छोटे डेकोरेटिव बास्केट
छोटे-छोटे डेकोरेटिव बास्केट भी मार्केट में बहुत बिक रहे हैं। ये आपके घर को एस्थेटिक लुक देते हैं। आप इसे वॉल पर सजाने से लेकर कुछ सामान रखने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं।