महंगे फेशियल को कहें बाय-बाय,Sun Tan हटाने के 5 घरेलू नुस्खे आजमाएं
Home facials for remove sun tan: गर्मी में दस मिनट धूप में रहने से भी चेहरे पर टैन हो जाता है। चेहरा असमान दिखने लगता है। इसे हटाने के लिए हमारे घर में, खासकर किचन में मिलने वाली कुछ चीज़ों से भी टैन आसानी से हटाया जा सकता है।

गर्मियों में धूप कैसी होती है, ये बताने की ज़रूरत नहीं है। बाहर निकलते ही त्वचा खराब होने लगती है। खासकर चेहरे पर टैन जम जाता है। इस टैन को हटाना आसान नहीं होता। लेकिन किचन में मौजूद कुछ चीजों से इसे हटा सकते हैं।

1.टमाटर से फेस मास्क
टमाटर के स्लाइस को काटकर चेहरे पर 5 मिनट के लिए रगड़ें। इससे टैनिंग दूर होता है। चेहरा ग्लो करने लगता है।
2. नींबू का रस + शहद का मिश्रण
एक चम्मच नींबू में एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। 1 मिनट का मसाज दें और सूखने दें। फिर पानी से धो दें। जिन लोगों को नींबू से एलर्जी है वो इसे प्रक्रिया को ना करें।
3. एलोवेरा + बादाम तेल पैक
एलोवेरा जेल में 5 बूंद बादाम का मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें। ऐसा करने से भी चेहरे की टैनिंग दूर होती है।
4. बेसन + हल्दी पैक
एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। गुलाब जल से पेस्ट तैयार करें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से 1 मिनट मसाज करें और छोड़ दें। सूखने केबाद इसे स्क्रब करते हुए हटा दें और पानी से साफ कर लें।
5. ओटमील + छाछ स्क्रब
छाछ और ओटमील मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे इस्तेमाल करके भी आप अपने सनबर्न को ठीक कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

