Natural Dhoop at Home: सावन में पूरे महीने घर को प्राकृतिक खुशबू से महकाना चाहते हैं? कपूर, लौंग, सूखे फूल, कपूर आदि से घर पर नेचुरल धूप बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे जानें।

सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस खास महीने में घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए पूजा के साथ ही महकदार वातावरण भी बेहद जरूरी है। आप बाजार की महंगी धूप खरीदने के बजाय घर पर ही शुद्ध धूप तैयार कर सकते हैं। धूप तैयार करने के लिए ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं घर में धूप कैसे तैयार कर सकते हैं। 

बचे फूलों और नारियल रेशों से बनाएं धूपबत्ती

View post on Instagram

आप बिना ज्यादा खर्च किए घर में उपलब्ध इंग्रीडिएंट्स से धूपबत्ती बना सकते हैं। इस्तेमाल किए हुए फूलों को एक ट्रे में रखकर सूखने दें। जब फूल सूख जाएं और पिसने लायक लगे तो उन्हें लौंग, कपूर, दालचीनी, तेजपत्ता और थोड़े से नारियल के रेशों के साथ ब्लेंड कर लें। नारियल के रेशों का इस्तेमाल नेगेटिव एनर्जी हटाने में किया जाता है। आप मिक्सचर में थोड़ा देसी घी मिलाएं और सावन भर इसका इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ घर को खुशबू से भर देगा बल्कि कीड़ों को दूर भगाने में मदद करेगा।

और पढ़ें: शिव भक्ति के साथ स्टाइल भी, ट्राई करें ये मॉडर्न रुद्राक्ष ब्रेसलेट डिजाइन

चंदन पाउडर से बनाएं धूप

अगर आपके घर पर शुद्ध चंदन पाउडर है, तो आप इसका इस्तेमाल धूप बनाने में कर सकते हैं। इसे गूग्ल या फिर सूखे फूलों के मिश्रण में थोड़ी मात्रा में मिलाएं। फिर थोड़ा सा घी मिलाकर इसकी बत्ती तैयार करें। इस धूप की सुगंध अधिक समय तक चलती है और पूरा घर महक उठता है।

गुग्गुल से तैयार करें महकदार धूप

गुग्गुल एक नैचुरल रेजिन होता है। इसे और लोबान को हल्का-सा दरदरा कूटकर मिक्चर बना लें। आप महक को बढ़ाने के लिए कपूर भी मिक्स कर सकते हैं। जलता हुआ चारकोल में आप बनाए हुए मिक्सचर को डाल सकते हैं। ये पूरे घर को महक से भर देगा और सावन का महीना और भी ज्यादा खास हो जाएगा। 

और पढ़ें: महादेव की भक्ति को दें स्टाइलिश ट्विस्ट, त्रिशूल इयररिंग्स बना देंगे सावन 2026 खास