Machar Bhagane Ka Tarika Gharelu Upay: अगर आप मच्छरों से परेशान हैं, तो हम आपको बता रहे हैं मच्छर भगाने का सबसे आसान नेचुरल तरीका। बिना केमिकल, अगरबती या स्प्रे के मच्छरे भगाने का यह तरीका बेहद आसान और बिल्कुल सेफ है। इस घरेलू उपाय को करते ही दो मिनट में सारे मच्छर अपने आप मर जाएंगे। जानिए
How to Get Rid of Mosquitoes at Home: गर्मी का मौसम आते ही मच्छर हमें परेशान करने लगते हैं। चूंकि गर्मियों में लोग देर तक अपने घर की खिड़कियां, बाल्कनी के गेट खुले रखते हैं, ऐसे में मच्छर आसानी से घर में प्रवेश भी कर जाते हैं। मच्छर के काटने के बाद पित्ती, लाल चकते, खुजली और जलन ही नहीं, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। यानी छोटा सा मच्छर किसी भी इंसान को अच्छा खास बीमार कर सकता है। वैसे तो गई लोग मच्छर भगाने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं, जो सबसे सेफ भी है लेकिन जाहिर सी बात है कि कोई भी 24 घंटे तो मच्छरदानी में नहीं रह सकता। वहीं कई लोग मच्छर भगाने के लिउ मॉस्किटो किलर अगरबत्ती, मॉस्किटो किलर लिक्विड, मॉस्किटो किलर स्प्रे जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चे-बड़े किसी के हेल्थ के लिए भी सेफ नहीं । ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं एक ऐसा तरीका जिसके इस्तेमाल से 2 मिनट के अंदर मच्छर खुद ब खुद मर कर गिरने लगेंगे। जानिए मच्छर भगाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय।
मच्छर भगाने का सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय
- सबसे पहले एक मीडियम साइज प्याज लें।
- अब इसे ऊपर और नीचे काट लें, ताकि यह अच्छी तरह खड़ा हो सके।
- अब प्याज के ऊपरी हिस्से में एक इंच का गोल होल बना लें।
- अब प्याज के इस गढ्ढे में दो कपूर का पाउडर भरें।
- इसमें नीम की कुछ सुखी पत्तियों भी चूर कर भरें।
- फिर तीन से चार लौंग दरदरा कूट कर डाल दें।
- अब रुई की एक बाती बनाएं और इसे प्याज के होल में रख दें और ऊपर से सरसों को तेल एड करें।
- अब रूई की बाती जला दें।
- प्याज को किसी स्टील के प्लेट या ऐसी चीज पर रखें जिससे आप इसे आसानी से इधर-उधर कर सकें।
- बत्ती जलने के दो मिनट के अंदर कमरे में छुपे मच्छर अपने आप ही मरने लगते हैं।
- नीम की पत्तियां, लॉन्ग और कपूर मिल कर मच्छर के लिए जहर का काम करता है लेकिन अच्छी बात है कि यह इंसानों के लिए बेहद फायदेमंद है।
- इसे जलाने से कमरे में बढ़िया फ्रेश खुशबू भी फैल जाती है, जो काफी सुकून देती है।
- इस तरह आप अपने किचन की चीजों से ही बिना केमिकल आसानी से मच्छर को दूर भगा सकते हैं।
इसके अलावा नीचे दिए गए वीडियो का तरीका भी मच्छर भगाने के लिए आप अपना सकते हैं। देखें-


