Homemade Flower Dhoop: सूखे फूलों से बनाएं खुशबूदार धूप क्यूब और पूजा में फैलाएं प्राकृतिक सुगंध। जानें जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के लिए घर पर आसान Dry Flower Dhoop बनाने का तरीका, सामग्री, सही मिश्रण और सुखाने के आसान टिप्स।

Dry Flower Dhoop At Home: घर में बचे सूखे फूल या फूर पूजा के चढ़े हुए फूलों को फेंकने के बजाय उनसे खुशबूदार धूप क्यूब तैयार किए जा सकते हैं। पूजा-पाठ के दौरान इनका इस्तेमाल घर को पॉजिटीव और खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर यह आसान DIY तरीका फूलों के दोबारा यूज करने का बेस्ट तरीका है।

सूखे फूलों को करें तैयार

सबसे पहले गुलाब, गेंदे, चमेली या पूजा में चढ़े दूसरे फूलों को अच्छी तरह सुखा लें, अगर धूप न मिले आप एयर फ्रायर या फिर माइक्रोवेव में सूखा सकते हैं।। फूलों में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। सूखने के बाद डंठल और खराब हिस्से हटाकर फूलों को हाथ से बारीक तोड़ लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।

खुशबू के लिए मिलाएं ये चीजें

फूलों के पाउडर में थोड़ी मात्रा में चंदन पाउडर, कपूर का बारीक चूरा और नेचुरल खुशबू वाला कोई सूखा पाउडर मिला सकते हैं। चाहें तो कुछ बूंदें गुलाब या चंदन की खुशबू ऐड करें। मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न करें, वरना क्यूब आसानी से नहीं सूखेंगे।

बाइंडिंग के लिए बनाएं पेस्ट

सभी सूखी सामग्री को मिलाने के बाद इसमें थोड़ा घी डालकर गाढ़ा आटा जैसा मिक्स तैयार करें। घी धीरे-धीरे डालें, मिक्स इतना गीला होना चाहिए कि उसे आसानी से दबाकर आकार दिया जा सके। ज्यादा घी डालने से क्यूब टूट सकते हैं और सूखने में ज्यादा समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Red-Green Bangle For Rakhi: राखी के लिए परफेक्ट है ये रेड-ग्रीन बैंगल सेट, हाथ दिखेंगे चांद से सुंदर

क्यूब को दें आकार

तैयार मिक्स को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर हाथ से क्यूब का आकार दें। चाहें तो छोटी सिलिकॉन मोल्ड का यूज भी कर सकते हैं। सभी क्यूब को एक प्लेट या ट्रे पर रखें और उनके बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि हवा और धूप आसानी से लगती रहे।

अच्छी तरह सुखाकर करें यूज

क्यूब को धूप या हवादार जगह पर पूरी तरह सूखने दें। मौसम और नमी के अनुसार इन्हें पूरी तरह सूखने में समय लग सकता है। जब क्यूब सख्त हो जाएं, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें। पूजा के समय धूपदान में सेफ तरीके से जलाएं और कमरे में खुशबू फैलने दें।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन को बनाएं खास, ₹250 के अंदर घर ले आएं ये डिजाइनर पूजा थाली