करी पत्ते, अंडे, आंवला, प्याज का रस, एलोवेरा और तेल जैसे घरेलू नुस्खों से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। ये नुस्खे बालों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें चमकदार भी बनाते हैं।

हेल्थ डेस्क. Hair Fall Home Remedies: आज के समय में बालों का गिरना काफी बड़ी समस्या हो गई है। जितनी बार कंघी करो उसमें बाल ही बाल रहते हैं। हालांकि, कुछ देसी चीजों से इसे रोका जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन चीजों से बाल लो झड़ने से रोकें..

करी पत्ते
करी पत्तों बालों को झड़ने से रोकता है। इसमें कई तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप नारियल के तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाएंगे, तो इससे आपके बाल मजबूत होंगे।

अंडा
अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से भी रोकते हैं। इसे हफ्ते में 2 बार लगाना चाहिए।

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन होंगे छूमंतर, आजमाएं 8 होम रेमेडी

आंवला
आंवले में कई पोषक तत्व होते हैं। आंवले का पानी पीने से बालों में शाइन आती है और इससे बाल टूटने भी कम हो जाते हैं। इसके साथ ही आवले का रस बालों में लगाना चाहिए, जिसे बालों में शाइन बड़ेगी।

प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल भी काफी चमकदार हो जाते हैं। आज कल लोग प्याज का शैंपू भी लगाते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। 

खुशबू से खींचे चलें आएंगे पड़ोसी, बालकनी में लगाएं ये 5 फूल

एलोवेरा
एलोवेरा बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एल्कलाइन के गुण होते हैं, जिसकी वजह से बालों के पीएच का लेवल सही रहता है। इसका पेड़ आप घर पर ही लगा सकती हैं, ताकी आपको ताजा एलोवेरा मिल सकते। 

बालों में तेल लगाएं
बालों में तेल की मालिश करने से उसके जड़ों की शक्ति को बढ़ जाती है। यह आपको आराम पहुंचाने के साथ- साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

और पढ़ें..

कैंसर से डरें नहीं, समय पर इलाज कराएं: विश्व कैंसर दिवस पर खास संदेश