- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- International sex worker day 2023: भारत की 8 ऐसी जगह जहां हर दिन औरतें बनती हैं किसी की 'दुल्हन'
International sex worker day 2023: भारत की 8 ऐसी जगह जहां हर दिन औरतें बनती हैं किसी की 'दुल्हन'
लाइफस्टाइल डेस्क : 2 जून को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल सेक्स वर्कर डे मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेक्स वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा करना है। ऐसे में हम आपको बताते हैं, भारत की 8 ऐसी जगह जहां पर जिस्मफरोशी की धंधा खुलेआम किया जाता है।

सोनागाछी रेड लाइट एरिया कोलकाता
कोलकाता का सोनागाछी रेड लाइट एरिया एशिया का सबसे बड़ा सेक्स वर्कर अड्डा है, जहां 11,000 से ज्यादा सेक्स वर्कर्स काम करती हैं और यहां पर हर रोज 35 से 40 हजार ग्राहक आते हैं।

गंगा जमुना रेड लाइट एरिया नागपुर
नागपुर के इतवारी इलाके में गंगा जमुना रेड लाइट एरिया भी पूरे देश में मशहूर है। इसे अपराधों का अड्डा भी माना जाता है। यहां पर हर रोज सैकड़ों औरतें अपने जिस्म का धंधा करती हैं।
मीरगंज रेड लाइट एरिया इलाहाबाद
इलाहाबाद यूं तो पवित्र नगरी माना जाता है, लेकिन यहां पर मीरगंज में बहुत बड़ा रेड लाइट एरिया चलाया जाता है, जो करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। यहां हर घर के बाहर शाम होते ही महिलाएं सज धज कर बैठ जाती है और अपने पास ग्राहकों को बुलाती हैं।
कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया मुंबई
फिल्म गंगूबाई में आपने कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया मुंबई की कहानी देखी होगी। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है जहां पर एक समय 50000 सेक्स वर्कर्स काम करती थी।
बुधवार पेठ रेड लाइट एरिया पुणे
पुणे के बुधवार पेठ में 400 कोठे पर लगभग 7000 सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। यहां दिन-रात दुकानों के बाहर सेक्स वर्कर्स अपने ग्राहकों की तलाश में रहती है और खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा करती हैं।
जीबी रोड रेड लाइट एरिया नई दिल्ली
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जीबी (गार्स्टिन बैस्टन) रोड रेड लाइट एरिया में 1000 से ज्यादा वैश्या काम करती हैं। यहां पर दो से तीन मंजिल इमारत में महिलाएं रहती हैं। इस रोड का नाम बदलकर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया, लेकिन आज भी लोग उसे जीबी रोड के नाम से ही जानते हैं।
चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया मुजफ्फरपुर, बिहार
मुजफ्फरपुर, बिहार के चतुर्भुज स्थान पर प्राचीन काल से ही सेक्स वर्कर्स धंधा चलाती आ रही है। बताया जाता है कि ये उत्तरी बिहार का सबसे बड़ा वैश्या बाजार है।
शिवदासपुर रेड लाइट एरिया वाराणसी
वाराणसी भी सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है, लेकिन यहां का इतिहास वेश्यावृति से भी जुड़ा हुआ है। यहां पर दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाकों में सदियों से देह व्यापार किया जा रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.