Best Gift Idea For Women's Day: अगर आपको भी अपनी मां, बहन, पत्नी और बेटी को स्पेशल 8 मार्च को महसूस करना है, तो गिफ्ट से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता हैं। यहां पर हम आपको 25 गिफ्ट आइडिया बताएंगे जिसे आप बजट में ले सकते हैं। 

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Internationa Women’s Day) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मानित और स्पेशल महसूस कराने के लिए होता है। घर हो या फिर बाहर महिलाएं अपनी खुशियों को त्याग कर दूसरों के लिए काम करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी, मां या बेटी को इस खास दिन पर कोई प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं कि वह बहुत महंगा ही हो। कई छोटे, उपयोगी और दिल से दिए गए गिफ्ट भी किसी को बेहद खुश कर सकते हैं। यहां हम आपको 25 यूनिक और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप Women’s Day पर अपने खास लोगों को दे सकते हैं।

मां-बहन, पत्नी और बेटी के लिए गिफ्ट आइडियाज

  • ज्वेलरी गिफ्ट करें-महिलाओं को ज्वेलरी बेहद पसंद होती है। आप उन्हें स्टाइलिश इयररिंग्स, ब्रेसलेट या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक क्लासिक और हमेशा पसंद आने वाला गिफ्ट है। आप गोल्ड, सिल्वर के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी दे सकते हैं। आपका दिया हुआ छोटा उपहार उन्हें महिला दिवस के दिन खास महसूस कराएगा।
  • स्किनकेयर या ब्यूटी किट-अगर आपकी पत्नी, मां या बेटी को ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद हैं, तो आप उन्हें स्किनकेयर या मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं।
  • परफ्यूम- एक अच्छा फ्रैगरेंस वाला परफ्यूम भी शानदार गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। यह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला उपयोगी गिफ्ट है।
  •  हैंडबैग या पर्स- महिलाओं के लिए स्टाइलिश हैंडबैग या पर्स हमेशा काम आने वाला गिफ्ट होता है।
  •  कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम-आप किसी खास यादगार फोटो को कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम में लगाकर गिफ्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा और भी खास गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं-

  • इंडोर प्लांट-अगर उन्हें प्रकृति पसंद है, तो छोटा सा इंडोर प्लांट भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
  • किताब-अगर आपकी मां, पत्नी या बेटी को पढ़ना पसंद है, तो उनकी पसंद की बुक गिफ्ट करें।
  • स्मार्ट ज्वेलरी बॉक्स- ज्वेलरी रखने के लिए स्टाइलिश ज्वेलरी बॉक्स भी अच्छा और उपयोगी गिफ्ट है।
  • स्कार्फ या दुपट्टा- एक खूबसूरत स्कार्फ या दुपट्टा भी Women’s Day पर अच्छा गिफ्ट बन सकता है।
  • कॉफी मग- कस्टमाइज्ड कॉफी मग पर प्यारा सा मैसेज लिखवाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
  •  वॉलेट-स्टाइलिश वॉलेट भी एक अच्छा और उपयोगी गिफ्ट है।
  • फिटनेस एक्सेसरीज-अगर उन्हें फिटनेस पसंद है, तो योगा मैट, डंबल या फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं।
  • कैंडल सेट- सुगंधित कैंडल्स घर को खूबसूरत बनाने के साथ रिलैक्सिंग माहौल भी बनाती हैं।
  • ट्रेंडी सनग्लासेस- गर्मी के मौसम में स्टाइलिश सनग्लासेस भी बढ़िया गिफ्ट हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 22 Carat Bangles Collection: 22 कैरेट के 10 मॉडर्न कंगन डिजाइंस, पाएं विमेंस डे पर महारानी लुक

  • चॉकलेट बॉक्स- चॉकलेट लगभग हर किसी को पसंद होती है, इसलिए चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स भी अच्छा विकल्प है।
  • किचन गैजेट्स- अगर आपकी मां या पत्नी को कुकिंग पसंद है, तो किचन गैजेट्स अच्छा गिफ्ट बन सकते हैं।
  • डायरी या प्लानर- डेली प्लानर या डायरी भी एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। ऑफिस कलिग या फिर बेटी को आप डायरी गिफ्ट कर सकते हैं।
  • वॉच- एक स्टाइलिश घड़ी हमेशा क्लासिक गिफ्ट मानी जाती है।
  • हैंडमेड गिफ्ट- आप खुद से बनाया हुआ हैंडमेड कार्ड या गिफ्ट भी दे सकते हैं। मां, बेटी और पत्नी के लिए कुछ स्पेशल अपने हाथों से बना सकते हैं।
  • नेल केयर किट- घर पर नेल केयर के लिए नेल किट भी अच्छा विकल्प है।
  • होम डेकोर आइटम- छोटे डेकोरेटिव आइटम जैसे शोपीस या लैंप भी अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं।
  •  मोबाइल एक्सेसरीज- फोन कवर, स्टैंड या इयरफोन भी उपयोगी गिफ्ट हैं।
  • ड्रेस- आप साड़ी, सूट या फिर वेस्टर्न ड्रेस अपनी जिंदगी में शामिल महिलाओं को दे सकते हैं।
  • सेल्फ-केयर किट- स्पा या सेल्फ-केयर किट भी महिलाओं के लिए अच्छा गिफ्ट है।
  •  सरप्राइज डिनर- आप घर पर या बाहर सरप्राइज डिनर प्लान करके भी Women’s Day को खास बना सकते हैं।

और पढ़ें: Women’s Day पर बेटी को दें ये 6 सिल्वर ज्वेलरी, हमेशा रखेगी संभालकर