MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • PHOTOS: सेलेब्स की योग टीचर दीपिका मेहता के आगे फेल है रबड़ की गुड़िया, देखें दंग कर देने वाले योगा पोज

PHOTOS: सेलेब्स की योग टीचर दीपिका मेहता के आगे फेल है रबड़ की गुड़िया, देखें दंग कर देने वाले योगा पोज

लाइफस्टाइल डेस्क. पूरे विश्व में 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे (international yoga day 2023) मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम एक ऐसी सेलिब्रिटी योग टीचर से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी फ्लैक्सिबिलिटी देखकर दंग रह जाएंगे।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 21 2023, 09:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

दीपिका मेहता (deepika mehta) ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स की योगा टीचर रह चुकी हैं। वो सड़क, समंदर और जंगलों में पेड़ के सहारे योग कर चुकी हैं। उनका लचीलापन देखकर यह कह उठेंगे कि ये तो रबड़ की गुड़िया से भी ज्यादा फ्लैक्सिबल हैं।

27
Image Credit : Instagram

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

दीपिका मेहता को डॉक्टर ने बोल दिया था कि वो कभी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएंगी। लेकिन उन्होंने इस बात को झूठा बता दिया। साल 1997 में रॉक क्लाइंबिंग के दौरान दीपिका 40 फीट की ऊंचाई से गिर गई थीं। दो साल तक वो बेड़ पर पड़ी रहीं और डॉक्टर ने कह दिया था कि वो कभी पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती हैं।

37
Image Credit : Instagram

योगा की पढ़ी किताब

दीपिका मेहता इस दौरान कई योग की किताबें पढ़ीं। फिर योग प्रैक्टिस करने लगी और धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ी हुई। इसके बाद वो एडवांस योग सीखने के लिए केरल चली गईं।शिवनंदन योग केंद्र में अपने योग टीचर की ट्रेनिंग पूरी की। उनका जुड़ा अष्टांग योग से हुआ और वो साल 2002 में गुरु के.पट्टाभि जोइस से आगे की ट्रेनिंग ली। इसके बाद वो कई बड़े योग टीचर से योग सीखा।

47
Image Credit : Instagram

कई सेबेल्स को देती हैं योग की ट्रेनिंग

मुंबई के बांद्रा में दीपिका मेहता अब योग की रेगुलर क्लासेज चलाती हैं। वो कई बॉलीवुड सेलेब्स को योग सीखा रही हैं। इसके अलावा कई कॉर्पोरेट्स घरानों से जुड़े लोग भी उनसे योगा सीखते हैं।

57
Image Credit : Instagram

हेल्दी लाइफस्टाइल कराती हैं फॉलो

वो लोगों को अष्टांग योग, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की ट्रेनिंग देती हैं। वो खुद भी काफी फिट हैं। उनके एक -एक आसन को देखकर लोग दिल हार बैठते हैं।

67
Image Credit : Instagram

फिटनेस मैगजीन पर आए दिन दिखती हैं दीपिका मेहता

कई फिटनेस मैगजीन के कवर पेज पर जगह बना चुकी दीपिका मेहता के इंस्टाग्राम पर जाकर उनके आसन का वीडियो देख सकते हैं। यकीन मानिए हर वीडियो को देखकर यहीं बोलेंगे कि ये तो रबड़ की गुड़िया है। बॉडी के किसी भी अंग को कहीं से भी ये मोड़ सकती हैं।

77
Image Credit : Instagram

इंटरनेशनल फेस बन गई हैं दीपिका

योग (yoga diwas) सिटी,'द बिगेस्ट लॉसर, शो में वो दिखाई दे चुकी हैं। 2014 में दीपिका वोग मैगजीन के कवर पेज पर छपी थीं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित टेडएक्स इवेंट में दीपिका ने योग और डांस को जोड़ते हुए परफॉर्मेंस दिया था जिसकी खूब तारीफ हुई थी।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved