- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Japanese Manicure: बिना नेल पॉलिश भी चमकेंगे नाखून, जानें जापानी मैनीक्योर की 'निंजा टेक्निक'
Japanese Manicure: बिना नेल पॉलिश भी चमकेंगे नाखून, जानें जापानी मैनीक्योर की 'निंजा टेक्निक'
Japanese Manicure: अगर आप भी अपने नाखून को बिना नेल पॉलिश चमकदार और हेल्दी रखना चाहती हैं, तो जापानी मैनीक्योर आजमा सकती हैं। यह अंदर से नाखून को पोषण देने का काम करती है और उसे बाहर से निखारती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर जापानी मैनीक्योर तेजी से वायरल हो रहा है। यह नेल ट्रेंड खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ रहा है, जो बिना नेल पॉलिश के भी चमकदार और हेल्दी नाखून चाहते हैं। जापानी मैनीक्योर सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि नाखूनों को अंदर से पोषण देने और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।

क्या है जापानी मैनीक्योर?
जापानी मैनीक्योर को 'पी-शाइन' या 'नेचुरल नेल ग्लो' भी कहा जाता है। यह एक ट्रेडिशनल जापानी ब्यूटी तकनीक है। इसमें बिना नेल पॉलिश लगाए नाखूनों को नेचुरल रूप से चमक दी जाती है। जहां सामान्य मैनीक्योर में नेल आर्ट और डिजाइन पर ध्यान दिया जाता है, वहीं जापानी मैनीक्योर नाखूनों को हेल्दी और मजबूत बनाने पर फोकस करता है।
जापानी मैनीक्योर में इस्तेमाल होने वाले मुख्य तत्व
जापानी मैनीक्योर में मधुमक्खी का मोम यूज होता है, जो नाखूनों में नमी बनाए रखता है औ सुरक्षा परत बनाता है। केराटिन कमजोर और टूटे नाखूनों को मजबूत बनाता है। सिलिकानाखूनों की मजबूती और संरचना सुधारता है। वहीं समुद्री मिनरल्स और विटामिन नाखूनों को पोषण देकर हेल्दी बनाते हैं। इस प्रक्रिया के आजमाने के बाद नाखून ज्यादा चमकदार और हेल्दी नजर आने लगते हैं।
क्यों वायरल हो रहा है जापानी मैनीक्योर?
- यह कमजोर और खराब नाखूनों को रिपेयर करता है, सिर्फ छिपाता नहीं।
- अगर आपके नाखून बार-बार जेल मैनीक्योर से खराब हो गए हैं, तो यह तकनीक फायदेमंद हो सकती है।
- बिना पॉलिश लगाए भी नाखून साफ, चमकदार और खूबसूरत दिखते हैं।
- इसमें केमिकल्स की जगह मोम, मिनरल्स और विटामिन का उपयोग किया जाता है।
- आजकल लोग नेचुरल और बिना नुकसान वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें: डॉन का ऐसा खौफ कि हीरोइन की वैनिटी वैन में छुपे शाहरुख़ खान, फिर सेट से भाग गए!
कैसे किया जाता है जापानी मैनीक्योर?
1. नाखूनों की शेप और हल्की बफिंग
सबसे पहले नाखूनों को साफ करके सही आकार दिया जाता है और हल्की बफिंग की जाती है।
2. क्यूटिकल केयर
क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे किया जाता है, लेकिन काटा नहीं जाता।
3. विटामिन युक्त पेस्ट लगाना
नाखूनों पर पोषक तत्वों से भरपूर पेस्ट लगाया जाता है और विशेष बफर से रगड़ा जाता है।
4. मिनरल पाउडर से सीलिंग
नाखूनों पर मिनरल पाउडर लगाया जाता है, जिससे पोषक तत्व लॉक हो जाते हैं और नेचुरल ग्लॉस मिलता है।
5. प्राकृतिक चमक
बफिंग के बाद नाखूनों पर मोती जैसी हल्की चमक आ जाती है, जो कई दिनों तक बनी रहती है।
इस तकनीक में यूवी लैंप और एसीटोन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
इसे भी पढ़ें: DIY Wood Decor: सूखी लकड़ी+झाड़ी से बनाएं सुंदर आर्ट पीस, बस कार्डबोर्ड और ग्लू का आएगा खर्च