Right Footwear for Your Holi 2026 Jodhpuri Jutti and Slippers: होली पर आउटफिट जितना जरूरी है, उतना ही सही फुटवियर भी। जोधपुरी जूती और एथनिक स्लीपर्स न सिर्फ आराम देते हैं बल्कि आपके पूरे लुक को फेस्टिव बना देते हैं। 

होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि स्टाइल का भी त्योहार है। इस दिन लोग व्हाइट कुर्ता, एथनिक सूट या फ्यूजन आउटफिट पहनना पसंद करते हैं ऐसे में सही फुटवियर (Footwear) चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। जोधपुरी जूती और एथनिक स्लीपर्स हल्के, आरामदायक और पारंपरिक लुक देने वाले होते हैं। ये न सिर्फ आउटफिट को कम्प्लीट करते हैं बल्कि पूरे दिन पहनने में भी आसान रहते हैं। अगर आप इस होली अपने लुक में थोड़ा ट्रेडिशनल टच जोड़ना चाहती हैं, तो ये 5 स्टाइल आइडिया जरूर देखें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होली के लिए एम्ब्रॉयडर्ड जोधपुरी जूती फुटवियर

होली के लिए रंग-बिरंगे धागों की कढ़ाई वाली जूती शानदार ऑप्शन रहती है। इसमें फैब्रिक बेस पर फ्लोरल या ज्यामितीय एम्ब्रॉयडरी होती है जो सिंपल कपड़ों को भी अट्रैक्टिव बना देती है। यह जूती कुर्ता सेट या अनारकली के साथ खासतौर पर अच्छी लगती है और पूरे दिन चलने-फिरने में आराम देती है।

और पढ़ें - कॉलेज में दिनभर लगेंगी फ्रेश, डेली के लिए 300Rs वाले परफ्यूम

मिरर वर्क एथनिक स्लीपर्स डिजाइंस

अगर आप थोड़ा फ्यूजन लुक चाहती हैं तो मिरर वर्क वाली स्लीपर्स बढ़िया रहती हैं। छोटे-छोटे शीशे और कलरफुल पैटर्न होली के मूड से मैच करते हैं। इन्हें पहनने-उतारने में आसानी रहती है, इसलिए आउटडोर सेलिब्रेशन के लिए ये प्रैक्टिकल और स्टाइलिश दोनों हैं।

लेदर फिनिश मिनिमल जूती इस होली 2026 पहनें

जो लोग ज्यादा भारी डिजाइन पसंद नहीं करते, उनके लिए सॉलिड कलर और स्मूद लेदर फिनिश वाली जूती अच्छा ऑप्शन है। यह क्लासी और सटल लुक देती है और व्हाइट या पेस्टल आउटफिट के साथ बढ़िया कॉन्ट्रास्ट बनाती है। सिंपल होते हुए भी यह काफी एलिगेंट दिखती है।

और पढ़ें - फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस, ईजी-ब्यूटीफुल हिना के 6 सुंदर Ideas

बीड्स वर्क स्लिप-ऑन सैंडल

बीड्स डेकोरेशन वाली एथनिक स्लिप-ऑन सैंडल हल्की और अट्रैक्शन दोनों होती हैं। इसमें छोटे मोती या बीड्स लगे होते हैं जो रंगीन होली आउटफिट के साथ अच्छी तरह ब्लेंड हो जाते हैं। यह स्टाइल खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें जूती की बजाय ओपन फुटवियर पसंद होता है।

होली के लिए प्रिंटेड फैब्रिक जोधपुरी जूती डिजाइंस

ब्लॉक प्रिंट या ट्रेडिशनल पैटर्न वाली फैब्रिक जूती होली थीम के लिए परफेक्ट रहती है। ये जूती हल्की होती हैं और रंगीन कपड़ों के साथ मैच करना आसान होता है। ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ यह एक प्लेफुल और फेस्टिव फील देती है।