MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Karwa Chauth 2025: वाइफ के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए हैं तो आखिरी समय में ऐसे दें सरप्राइज

Karwa Chauth 2025: वाइफ के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए हैं तो आखिरी समय में ऐसे दें सरप्राइज

करवा चौथ 2025 पर अपनी पत्नी के लिए कोई तोहफ़ा खरीदना भूल गए? चिंता न करें! जानें कि फूलों, रोमांटिक डिनर, कविता या हाथ से बने खत से आखिरी पल में भी उन्हें कैसे ख़ास महसूस कराया जाए।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 10 2025, 05:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
वाइफ के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए तो क्या करें?
Image Credit : unsplash

वाइफ के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए तो क्या करें?

करवा चौथ का त्योहार विवाहित जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, उनके लिए सोलह श्रृंगार करती हैं और चांद देखकर अपने पति के हाथों से व्रत तोड़ती हैं। पति भी अपनी पत्नियों को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट देते हैं। हालांकि, कभी-कभी व्यस्तता या काम के दबाव के कारण पति गिफ्ट खरीदना भूल जाते हैं।

26
 आज मनाया जा रहा करवा चौथ
Image Credit : unsplash

आज मनाया जा रहा करवा चौथ

करवा चौथ आज, 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अगर आपने अभी तक अपनी पत्नी के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है और उन्हें नाराज़ नहीं करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आखिरी समय में बिना गिफ्ट दिए भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील करा सकते हैं।

Related Articles

Related image1
करवा चौथ 2025 पर जन्मे बच्चे को दें चांद जैसा नाम, देखें 50 मॉडर्न नेम्स की लिस्ट
Related image2
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ लुक में ट्विस्ट? ब्लाउज टाइट या ढीला होने पर अपनाएं 4 इमरजेंसी हैक्स
36
फूल देकर सॉरी कहें
Image Credit : unsplash

फूल देकर सॉरी कहें

अगर आप करवा चौथ पर गिफ्ट खरीदना भूल गए हैं, तो सॉरी कहने के लिए तैयार हो जाइए... क्योंकि ऐसे खास दिन पर अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना बहुत ज़रूरी है। सॉरी कहने के लिए आप रोमांटिक तरीका अपना सकते हैं। गली से एक गुलाब का फूल उठाएं, घुटनों के बल बैठें और अपनी पत्नी को सॉरी कहते हुए उसे दें। यकीन मानिए, कुछ नखरे दिखाने के बाद आपकी पत्नी मान जाएगी।

46
घर पर ही प्लान करें डिनर
Image Credit : unsplash

घर पर ही प्लान करें डिनर

अगर आपके पास कोई तोहफ़ा नहीं है, तब भी आप अपनी पत्नी को खुश करने के लिए घर पर एक रोमांटिक डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। इसके लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। घर पहुंचते ही, मेज़ को मोमबत्तियों और कुछ फूलों से सजाएं। उसका हाथ पकड़ें और उसे मेज़ तक ले जाएं। आपका रोमांटिक अंदाज उसे बहुत प्रभावित करेगा।

56
पत्नी के लिए कहें रोमांटिक शायरी
Image Credit : unsplash

पत्नी के लिए कहें रोमांटिक शायरी

हो सकता है आपके पास कोई तोहफ़ा या फूल न हों...लेकिन आप उसे शब्दों से खुश कर सकते हैं। व्रत तोड़ने के बाद, अपनी पत्नी के लिए कुछ रोमांटिक कविताएं सुनाएं, उसकी तारीफ़ करें और उसके हाथों को चूमकर उसे ख़ास महसूस कराएँ। यह अंदाज़ ज़रूर उसके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

66
हैंडमेड लेटर तैयार करें
Image Credit : unsplash

हैंडमेड लेटर तैयार करें

अगर आपको अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में शर्म आती है, तो कोई बात नहीं। आप अपने शब्दों को कागज़ पर उतार सकते हैं। एक हस्तनिर्मित कार्ड बनाएं और अपनी दिल की भावनाओं को व्यक्त करें। अपनी पत्नी की तारीफ करें और उसे अपने जीवन में होने के लिए धन्यवाद दें। उसे यह तोहफा जरूर पसंद आएगा।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
करवा चौथ
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shivratri Mehndi Photo: हाथों में शिव रंग, महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन
Recommended image2
बनारसी साड़ी का अंदाज, बड़े पन्ना हार में नीता अंबानी का रईस रौब
Recommended image3
Coffee Lovers के लिए बेस्ट कॉफी मग, 100रु. में खरीदें ये ट्रेंडी डिजाइन
Recommended image4
केसरिया इश्क में रंग जाएंगे पिया! वेलेंटाइन डे में पहने 6 ऑरेंज सूट
Recommended image5
Beauty Secrets: अदिति राव हैदरी के गोरेपन का राज, रसोई में मिलने वाली इन चीजों में छुपा है निखार
Related Stories
Recommended image1
करवा चौथ 2025 पर जन्मे बच्चे को दें चांद जैसा नाम, देखें 50 मॉडर्न नेम्स की लिस्ट
Recommended image2
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ लुक में ट्विस्ट? ब्लाउज टाइट या ढीला होने पर अपनाएं 4 इमरजेंसी हैक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved