Karwa Chauth Special Mehndi Designs: करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का समय नहीं मिला? आलता से बनाएं 5 मिनट में खूबसूरत लाल मेहंदी डिजाइन। देखें आसान टिक्की, फूल-पत्ती, मंडला और ज्वेलरी स्टाइल डिजाइन के टिप्स।

देशभर में करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति के लिए व्रत रखती हैं। अगर आप काम के चक्करों में मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर नहीं जा पाई हैं तो परेशान मत हों। इसकी बजाय आप घर पर ही इंस्टेंट सुर्ख लाल मेहंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि इसके मेहंदी सूखने का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है। सिर्फ 5 मिनट के अंदर हथेली, उंगलियों और हाथों के पिछले हिस्से को खूबसूरत बनाया जा सकता है। यहां देखें आसान मेहंदी डिजाइन के बारें और उन्हें खूबसूरत बनाने के टिप्स।

आलता से बनाएं खूबसूरत मेहंदी

यह सबसे आसान डिजाइन है, जिसे शुरुआती लोग भी आसानी से बना सकते हैं। हथेली के बीच में गोल टिक्की बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे बिंदु लगाकर इसे आकर्षक लुक दें। पतले ब्रश या एप्लीकेटर की मदद से हथेली के बीच में एक गोल घेरा बनाएं। उसके अंदर आलता भरें और किनारों पर बराबर दूरी पर छोटी बिंदियां लगाएं। चाहें तो उंगलियों के सिरों पर भी आलता लगा सकती हैं।

फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन

अगर आपको फूलों वाले डिजाइन पसंद हैं, तो हथेली के एक कोने से शुरू होने वाला छोटा फ्लोरल पैटर्न बनाएं। इसमें पूरे हाथ को भरने की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह डिजाइन हल्का और सुंदर दिखता है। सबसे पहले एक छोटा गोल फूल बनाएं। उसके चारों ओर पांच या छह पंखुड़ियां बनाकर उन्हें आलता से भर दें। अब फूल से कलाई की तरफ दो पतली घुमावदार लाइनें बनाएं और उनके किनारे छोटी पत्तियां जोड़ दें।

आलता मंडला आर्ट मेहंदी

अगर आपको हाथों पर ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों और हथेली के निचले हिस्से को सजाएं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो जल्दी तैयार होना चाहती हैं। पांचों उंगलियों के सिरों पर हल्का-सा आलता लगाएं। हथेली के बीच में एक छोटा फूल या तीन बिंदियों का पैटर्न बनाएं। उंगलियों पर आलता लगाते समय ध्यान रखें कि सभी उंगलियों पर रंग एक जैसा दिखाई दे।

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन न्यू

करवा चौथ पर अगर आप चूड़ियों के साथ हाथों को अलग लुक देना चाहती हैं, तो कलाई पर कंगन जैसा डिजाइन बना सकती हैं। यह साड़ी और सूट, दोनों के साथ अच्छा लगेगा। कलाई के पास दो पतली समानांतर लाइनें बनाएं। इनके बीच छोटे-छोटे बिंदु लगाएं। बीच में एक छोटा फूल बनाकर डिजाइन पूरा करें। ध्यान रखें कि लाइनें बहुत मोटी न हों, वरना डिजाइन का साफ लुक कम हो सकता है।

करवा चौथ स्पेशल मेहंदी

करवा चौथ के मौके पर चांद से जुड़ा डिजाइन त्योहार के लिए खास लग सकता है। इसे हथेली के बीच या हाथ के पिछले हिस्से पर बना सकती हैं। सबसे पहले एक छोटा अर्धचंद्र बनाएं। उसके आसपास तीन छोटे तारे या बिंदियां लगाएं। नीचे एक पतली घुमावदार लाइन बनाकर दोनों सिरों पर छोटी पत्तियां जोड़ दें। अगर चाहें तो चांद के पास अपने पति के नाम का पहला अक्षर भी बना सकती हैं।

आलता लगाने से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान

  • त्वचा पर धूल, पसीना या क्रीम होने से डिजाइन बनाना मुश्किल हो सकता है।
  • पहले कागज पर अभ्यास करें। गोल घेरे, बिंदियां और घुमावदार लाइनें बनाकर हाथ स्थिर करने की कोशिश करें।
  • एक साथ बहुत सारे डिजाइन न बनाएं। पांच मिनट में अच्छा लुक पाने के लिए एक मुख्य पैटर्न चुनें और उसे साफ तरीके से बनाएं।
  • सूखने तक हाथ न रगड़ें। आलता गीला होने पर फैल सकता है। इसे उत्पाद के निर्देशों के अनुसार सूखने दें और सूखने से पहले कपड़ों या दूसरी सतहों से संपर्क से बचाएं।