Glass Bottle Home Decor: पुरानी कांच की बोतल को फेंकने की बजाय इससे 4 खूबसूरत DIY होम डेकोर आइटम बनाएं। जानें बोतल से फूलदान, टेबल लैंप, कैंडल होल्डर और रस्टिक डेकोर बनाने के आसान तरीके।
अफसर घर में सॉस से लगाकरविभिन्न प्रकार के लिक्विड की कांच की बोतल खाली होने के बाद बेकार हो जाती हैं। आप इन बोतल को फेंकने के बजाय घर के डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं। बोतल को साफ करने के बाद इन्हें एक नहीं बल्कि कई तरीकों से घर में सजा सकते हैं। अगर सावधानी से काम किया जाए, तो बिना टूटे इन बोतल को आप सजाकर घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं।
बोतल से बनाएं खूबसूरत टेबल लैंप
कांच की बोतल के अंदर छोटी LED फेयरी लाइट्स को लगाया जा सकता है। बिना खर्च के आप थोड़ी सी कलाकारी करके खूबसूरत टेबल लैंप बनाया जा सकता है। रात में लाइट जलाने पर बोतल सुंदर दिखेगी। आप जूट या लेस लगाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
और पढ़ें: बेकार बाल्टी से बनाएं हरी-भरी बालकनी, मानसून में घर को दें खूबसूरत लुक
DIY कैंडल होल्डर से सजाएं घर
पुरानी कांच की बोतल को पेंट करके आप कैंडल होल्डर से घर को सजा सकते हैं। डेकोरेटिव कैंडल को बोतल में लगाएं और शाम के समय कैंडिल लाइट डिनर पर बोतल सजाएं। आप चाहे तो रिबन, लेस या छोटे आर्टिफिशियल फूल से घर सजा सकते हैं। चाहे तो सेंटर टेबल में कांच की बोतल को सजाएं।
कांच की बोतल से बनाएं सुंदर फूलदान
कांच की बोतल पर छोटे फूल, पत्तियां या डॉट पैटर्न की मदद से आप इसे सुंदर बना सकते हैं। आर्टिफिशियल फूल को अगर कांच की बोतल लगाएंगे, तो ये और भी ज्यादा सुंदर दिखेंगे।
जूट से बनाएं देसी स्टाइल डेकोर
अगर आपको रस्टिक या देसी होम डेकोर कांच की बोतल से बनाना है, तो बोतल में जूट की रस्सी का इस्तेमाल करे। इसके लिए बोतल को साफ करने के बाद जूट की रस्सी बोतल के ऊपर की तरफ और नीचे की ओर लपेट दें। ऐसा करने से सेंटर प्लेस में आप आसानी से मोती से लेकर डेकोरेटिव आइटम्स सजा सकते हैं।
और पढ़ें: मेहंदी से हटकर 15 अगस्त पर हाथों में बनाएं तिरंगा टैटू, देखें यूनिक डिजाइन
