Bakrid Mehndi Designs Photos 2026: बकरा ईद पर ट्राई करें दुबई फेमस खिलजी मेहंदी की डिजाइन देखें। यहां चेक करें 7 स्टाइलिश अरेबिक हिना पैटर्न। जाल वर्क, फ्लोरल बेल स मिनिमल मेहंदी डिजाइन आइडियाज जो देंगे रॉयल और ट्रेंडी लुक।

बकरीद इस साल 28 मई को मनाई जाएगी। अगर आपने मेकअप से लेकर आउटफिट डिसाइड कर लिया है, लेकिन हाथों की मेहंदी के बारे में अभी तक कुछ नहीं सोचा है तो ये स्टोरी आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए हैं दुबई फेमस खिलजी मेहंदी डिजाइन्स, जो स्टाइलिश लगने के साथ बहुत ही अलग दिखती हैं। अगर आप भी कलाइयों की नजाकत बढ़ाना चाहती हैं तो ये 7 हिना पैटर्न जरूर ट्राई करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुबई मेहंदी रीथ डिजाइन

यह डिजाइन बहुत ही आधुनिक और यूनिक है। इसमें हाथ के पीछे डायमंड-स्क्वायर शेप पर बड़े-बड़े गुलाब के फूल बने हैं। उंगलियों पर घनी जाली वर्क और पोरों पर डार्क कैपिंग की गई है। अगर आप बोल्ड और रॉयल लुक चाहती हैं तो इस तरह की मेहंदी हाथों पर सजा सकती हैं। अगर इसे लगा रही हैं तो हैंड ज्वेलरी और अटायर सिंपल रखें।

अरेबिक बेल लीफ ट्रेल मेहंदी

यह क्लासिक दुबई बेस्ड मेहंदी डिजाइन है, जो कलाई से शुरू होकर इंडेक्स फिंगर तक जाती है। अगर आप बेल वर्क पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। साथ में शेडेड फूल और पत्तियां बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उंगलियों पर बारीक लाइनिंग है। अगर आप ज्यादा भरा हुआ हाथ पसंद नहीं करती हैं तो ऐसी सोबर डिजाइन चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- DIY Toys: जीरो कॉस्ट में सुंदर खिलौने, घर पर ट्राई करें 5 असरदार क्राफ्ट टॉयज

खिलजी मेहंदी मेहंदी डिजाइन

खिलजी हिना पैटर्न की खासियत उसकी डार्क शेडिंग है। यह पूरे हाथ को कवर करने की बजाय कलाई से शुरू होकर पिंकी फिंगर जाती है। साथ में दो अलग-अलग खूबसूरत बेलें बनाई गई हैं। बीच में ब्लैंक स्पेस इस पैटर्न को और भी स्पेशल बनाती है।

ये भी पढ़ें- Fancy Metal Planter Price: मजबूती में फैशन, घर के लिए मेटल प्लांटर फूलदान डिजाइन

जाल वर्क खिलजी मेहंदी डिजाइन

3d वर्क जैसा फील देने वाली यह डिजाइन मंडला, जाल वर्क और खिलजी डिजाइन का मिक्स कॉम्बिनेशन है। हाथों के पीछे छोटे-छोटे सर्किल बनाते हुए डॉट्स और पत्तियां दी गई हैं। साथ में गोल चक्र कमाल लगते हैं। अगर आप कलाई को भड़कीला और थोड़ा अलग सा दिखाना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। ये हैवी और फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट है।

खिलजी फ्लोरल बेल डिजाइन

यह मेहंदी लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो पारंपरिक और मॉडर्न लुक पसंद करते हैं। इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक घुमावदार फूलों की बेल बनाई जाती है। साथ में छोटे-छोटे फूल शेडेड वर्क पर है, जो 3डी लुक देती हैं। उंगलियों पर बूटा वर्क हाथों को भरा दिखाने के साथ क्लासी बनाता है। यह डिजाइन बकरीद के लिए परफेक्ट है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरवा हाथ नहीं पसंद हैं तो यह डिजाइन चुन सकती हैं। इसे स्पेस कट पैटर्न पर है, जिसमें पतली और बारीक लकीरों का यूज किया गया है। वहीं, कलियों और छोटी पत्तियां बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप Front-Back Mehndi के तौर पर इसे चुन सकती हैं, जो क्लीन और मॉडर्न है।

अरेबिक रोज एंड कफ मेहंदी

यह डिजाइन थोड़ा बोल्ड और ट्रेडिशनल है। अगर आप अबेरिक स्टाइल पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। ऐसी मेहंदी में गहरे और हल्के शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। उंगलियों पर रिंग स्टाइल में बारीक लाइनें और जाल बनाए गए हैं जो ज्वेलरी लुक देते हैं। आप भी ऐसा ही कुछ ट्राई करें।