Kitchen Gas Saving Tips: LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? जानिए गैस बचाने के 5 आसान किचन टिप्स-सही बर्तन का इस्तेमाल, प्रेशर कुकर, ढककर खाना पकाना और बर्नर की सफाई जैसे तरीके अपनाकर आप रसोई गैस की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

ईरान-इजरायल के युद्ध के बीच सोने-चांदी के भाव ही नहीं, डिजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारत में LPG Gas के दाम 60 रुपये और बढ़ गए हैं, जिसके चलते रसोई गैस का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो गया है। कई घरों में शिकायत रहती है कि LPG गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, जबकि कई बार इसकी वजह हमारी छोटी-छोटी किचन आदतें होती हैं। अगर खाना बनाते समय कुछ आसान तरीकों को अपनाया जाए, तो गैस की खपत काफी हद तक कम की जा सकती है। सही बर्तन, सही आंच और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर आप अपने सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं। आइए जानते हैं LPG गैस बचाने के 5 आसान और जरूरी टिप्स, जो हर गृहणी को जरूर जानने चाहिए।

सही साइज के बर्तन का इस्तेमाल करें

कई बार हम छोटे बर्नर पर बड़ा बर्तन या बड़े बर्नर पर छोटा बर्तन रख देते हैं, जिससे गैस ज्यादा खर्च होती है। कोशिश करें कि बर्तन का साइज बर्नर के बराबर हो। साथ ही मोटे तले वाले बर्तन इस्तेमाल करने से खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत होती है।

इसे भी पढ़ें- LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए

खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखें

अगर आप दाल, सब्जी या चावल पकाते समय बर्तन को ढककर रखते हैं, तो भाप अंदर ही रहती है और खाना जल्दी पक जाता है। इससे गैस की खपत कम होती है और खाना भी ज्यादा स्वादिष्ट बनता है।

प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें

प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि इसमें भाप का दबाव ज्यादा होता है। दाल, चावल, सब्जियां और कई तरह के व्यंजन कुकर में बनाने से 30–40% तक गैस की बचत हो सकती है।

पहले से तैयारी करके रखें

खाना बनाने से पहले सब्जियां काटकर और जरूरी सामग्री तैयार करके रखें। जब गैस ऑन करने के बाद बीच-बीच में तैयारी करते हैं, तो गैस बेवजह जलती रहती है। पहले तैयारी करने से गैस और समय दोनों की बचत होती है।

गैस बर्नर और पाइप की नियमित सफाई करें

गैस बर्नर के छेद में गंदगी जमा होने से फ्लेम सही नहीं आती और गैस ज्यादा खर्च होती है। इसलिए समय-समय पर बर्नर साफ करें और पाइप की भी जांच करते रहें। साफ बर्नर पर खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत कम होती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में LPG सिलेंडर ना हो जाए ब्लास्ट, जानें इससे बचने के तरीके+दुर्घटना होने पर क्या करें