तीज-त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। इस लेख में हम आपके लिए ज्वेलरी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन लेकर आए हैं, जो छोटी हथेलियों पर भी खूब जचेंगे।

तीज त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और इस दौरान महिलाएं हाथों में मेहंदी न लगवाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। हिंदू धर्म में सावन से खास पर्व और त्यौहार शुरू हो जाते हैं, तीज, राखी से लेकर करवा चौथ और दिवाली तक, कई महत्वपूर्ण तीज-त्यौहार पड़ता है, जो सभी महिलाओं के लिए बेहद खास है। तीज त्यौहार के इस सीजन में महिलाएं अपने पांव को आलता से रंगती हैं, तो वहीं हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। आज के इस लेख में हम उन सभी मेहंदी लगाने के शौकीन महिलाओं के लिए ज्वेलरी मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, ये डिजाइन छोटी हथेलियों पर खूब जचेंगी और त्योहारों पर सभी औरतों की निगाहें आपके मेहंदी पर ही टीक जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लगाएं गोल टीकी और ज्वेलरी मेहंदी 

ऊपर हमने मेहंदी की दो डिजाइन दी है, इन दोनों डिजाइन को आप तीज-त्यौहारों के इन अवसरों के लिए सेव कर सकती हैं। मेहंदी की ये दोनों ही डिजाइन बहुत सरल है और आपकी हथेली में खूब जचने वाली भी है।

बैक हैंड में बनाएं मिनिमल ज्वेलरी डिजाइन

हथेली तो हथेली आप अपनी हथेली के पीछे साइड भी सुंदर मिनिमल डिजाइन बनवा सकती हैं। सिंपल के साथ यहां हमने अरेबिक और बेल मेहंदी की डिजाइन दी है।

स्क्यवायर ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

यदि आप जॉब करती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। स्क्वायर मेहंदी की ये डिजाइन बहुत सुंदर और यूनिक है, जिसे आप अपनी हथेली के बैक और फ्रंट दोनों तरफ लगवा सकती हैं।

सिंपल ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

ज्वेलरी मेहंदी की ये डिजाइन बहुत सिंपल और यूनिक है, जिसे आप आने वाले त्योहारों पर लगाकर अपने हथेली की शोभा बढ़ा सकती हैं। बनाने में सरल और दिखने में सुंदर मेहंदी की ये डिजाइन यूनिक और सिंपल है।