- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Leaf Painting Idea: सूखे पत्तों से बनाएं खूबसूरत DIY होम डेकोर और वॉल आर्ट
Leaf Painting Idea: सूखे पत्तों से बनाएं खूबसूरत DIY होम डेकोर और वॉल आर्ट
Leaf Art Ideas for Kids: अगर आपको भी जीरो वेस्ट क्राफ्ट करना पसंद है, तो ये लीफ पेंटिंग आइडियाज आपके बहुत काम आने वाले हैं। पत्तों की मदद से आप बेहद सुंदर और क्रिएटिव पेंटिंग्स व होम डेकोर आइटम बना सकते हैं।

पत्तों से बनाएं फ्लोरल आर्ट
पेड़ों पर अलग-अलग साइज और शेप के पत्ते लगते हैं। इन्हें इकट्ठा करके उन पर एक्रेलिक पेंट करें। अब इन पत्तों को सफेद शीट या कैनवास पर फूलों की शेप में चिपकाएं। इसके चारों तरफ ब्रश की मदद से छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। इस फ्लोरल लीफ आर्ट को आप फ्रेम करवाकर लिविंग रूम या बेडरूम में वॉल डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढे़ं- DIY Steel Spoon: टेढ़ी मेढ़ी स्टील की चम्मचों को फेंकें नहीं, बनाएं आसान+क्रिएटिव DIY आइटम्स

बच्चों के लिए एनिमल लीफ शेप पेंटिंग बनाएं
अगर आप बच्चों के साथ पेंटिंग करना चाहते हैं, तो पत्तों की मदद से तितली, मछली, मोर या खरगोश जैसी आकृतियां बना सकते हैं। बच्चों को इसमें कलर करने और डिजाइन बनाने में बहुत इंटरेस्ट आता है। यह एक्टिविटी बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के साथ उन्हें नेचर से जोड़ने का भी शानदार तरीका है।
मंडला लीफ आर्ट पेंटिंग
अगर आपके पास गोल आकार के पत्ते नहीं हैं, तो लंबे पत्तों को गोल आकार में काटकर मंडला डिजाइन बना सकते हैं। इसके ऊपर गोल्डन, सिल्वर या व्हाइट पेंट से डिटेलिंग करें। ये देखने में बेहद क्लासी लगता है। इस तरह का डेकोरेशन फेस्टिव सीजन में बहुत खूबसूरत लगता है।
गोल्डन लीफ आर्ट डेकोर बनाएं
अपने घर के किसी फ्लावर वास में खूबसूरत पत्तियां सजाने के लिए सूखे पत्तों पर गोल्डन या कॉपर स्प्रे पेंट करें। इनके नीचे स्टिक लगाकर अच्छी तरह सूखने दें। फिर इन पत्तियों को फ्लावर वास में सजाकर खूबसूरत डेकोरेटिव पीस तैयार करें।
कपड़ों पर प्रिंट बनाने के लिए करें इस्तेमाल
फैब्रिक कलर का इस्तेमाल करके पत्तों को रंग-बिरंगे रंगों में पेंट करें। फिर इन्हें कुशन कवर, दुपट्टे, बैग या साड़ी पर प्रिंट करें। इससे बेहद खूबसूरत और यूनिक डिजाइन बनते हैं। यह हैंडमेड डिजाइन आपके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।