Coffee Beauty Hacks: बची हुई कॉफी को फेंकने के बजाय स्किन और हेयर केयर में करें इस्तेमाल। जानें कॉफी स्क्रब, फेस पैक और हेयर स्क्रब बनाने का आसान तरीका।

अगर आपके घर में कॉफी थोड़ी बच गई है, तो उसे फेंकने के बजाय स्किन केयर से लगाकर हेयर केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। काफी में मौजूद कैफीन और उसके बारीक कण एक्सफोलिएशन में मदद करते हैं, इसलिए घरेलू ब्यूटी केयर के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि हर किसी के स्किन और बालों पर कॉफी का असर एक जैसा नहीं होता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो कॉफी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। जानें बची हुई कॉफी से कैसे स्किन और हेयर केयर किया जा सकता है।

फेस के लिए करें कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल

अगर आपको चेहरे पर निखार चाहिए, तो आप काफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी में थोड़ा एलोवेरा जैल मिलाएं। अपने स्किन के मुताबिक मॉइश्चराइजिंग क्रीम भी एड करें। अब इससे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाए और कुछ सेकेंड के बाद चेहरा धो लें। कॉफी के बारीक कण न सिर्फ आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाएंगे बल्कि स्क्रबिंग में भी मदद करेंगे।

और पढ़ें: जन्माष्टमी पर बेटी के लिए परफेक्ट हैं ये 6 राधा रानी लहंगा डिजाइन

डल स्किन के लिए करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन डल नजर आ रही है, तो आप कॉफी में थोड़ा दही मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद चेहरा धो लें। स्किन को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल ना भूलें। आपकी स्किन चमक जाएगी। अगर अंडर आई एरिया पर सूजन या थकान दिख रही है, तो बची हुई कॉफी का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन आंखों के आसपास की सूजन को कम करती है और साथ ही चेहरा फ्रेश दिखाती है।

कॉफी से बनाएं आसान हेयर स्क्रब

अगर स्कैल्प पर सफेद परत या डैंड्रफ रहता है, तो कॉफी का इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉफी के कण को स्कैल्प पर खुरदरे तरीके से रगड़ने से बचें। सूखी कॉफी को सीधे स्कैल्प पर जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से लगाएं। अगर हफ्ते में एक बार भी ऐसा करते हैं, तो एक्स्ट्रा बिल्डअप हट जाएगा।

और पढ़ें: कजरी तीज पर चूड़ियों में दिखाएं रंगों का जलवा, देखें 6 खूबसूरत डिजाइन