- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Gen Z गर्ल्स के बीच Leg Nail Paint का क्रेज, सिंपल पेंट के साथ जोड़ रहे हैं ग्लिटरी डिजाइन
Gen Z गर्ल्स के बीच Leg Nail Paint का क्रेज, सिंपल पेंट के साथ जोड़ रहे हैं ग्लिटरी डिजाइन
Leg Nail Paint Designs: सिल्वर ग्लिटर टिप्स डिजाइन किस तरह के लुक के लिए परफेक्ट माना जाता है? ओम्ब्रे ग्लिटर नेल डिजाइन पैरों को कैसा लुक देता है? Gen Z गर्ल्स सिंपल नेल पेंट के साथ ग्लिटर डिजाइन क्यों पसंद कर रही हैं?

फुट फैशन अब सिर्फ खूबसूरत फुटवियर तक सीमित नहीं रह गया है। Gen Z गर्ल्स अपने पैरों के नाखूनों को भी स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग लेग पेंट डिजाइंस ट्राई कर रही हैं। इन दिनों सिंपल नेल पेंट के साथ ग्लिटर, स्टोन्स और मिनिमल आर्ट का कॉम्बिनेशन काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी अपने पैरों को फैशनेबल लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 नेल पेंट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

न्यूड पिंक विद गोल्ड मेटैलिक नेल पेंट
इसमें न्यूड पिंक नेल पॉलिश को बेस के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ रोज गोल्ड मेटैलिक फ्रेंच टिप्स जोड़ी गई हैं। बड़े नाखून पर बना ज्योमेट्रिक मेटैलिक पैटर्न इस डिजाइन को और भी अट्रैक्टिव बनाता है। यह नेल आर्ट उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं। पार्टी, वेडिंग, वेकेशन या डेली स्टाइलिंग के लिए यह डिजाइन आसानी से कैरी किया जा सकता है।
न्यूड पिंक नेलपेंट एंड फ्लावर डिजाइन
सॉफ्ट कलर टोन में अगर आपको प्रीमियम लुक चाहिए, तो पैरों में न्यूड पिंक टोन के दो कलर लगाकर उसमें गोल्डन टच दें। फिर उसमें टूथपिंक की मदद से फ्लावर डिजाइन व्हाइट पेंट से बनाएं। पार्टी के लिए यह परफेक्ट नेल पेंट हैं। हिल्स पर आप इस तरह के पेंट लगा कर ब्यूटी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
मैरुन नेल पेंट विद गोल्डन ग्लिटर टच
मैरुन नेल पेंट के साथ गोल्डन ग्लिटर टच इसे मॉडर्न लुक देता है। इस पेंट को लगाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट की मदद लेने की जरूरत नहीं। आप खुद इसे बड़ी आसानी से घर पर लगा सकती हैं। जिन लड़कियों के पैर फेयर है, वो इस रंग से अपने नेल को सजा सकती हैं।
और पढ़ें: पूजा कार्यक्रम में सुहागिन महिलाएं चुनें 18 KT के 6 हैवी मंगलसूत्र
न्यूड नेल पेंट विद सिल्वर ग्लिटर
न्यूड नेल पेंट के ऊपर की ओर ग्लिटर को लगाया जाता है। डेली वियर से लेकर पार्टी तक के लिए यह पेंट डिजाइन परफेक्ट है। जिन लड़कियों को हैवी लुक नहीं पसंद है, वो इसे ट्राई कर सकती हैं।
और पढ़ें: Aesthetic Mehndi: कम डिजाइन ज्यादा क्लास, 7 एस्थेटिक मेहंदी पैटर्न
पिंक बेस के साथ ग्लिटरी एक्सेंट नेल
सॉफ्ट पिंक नेल पेंट लगाकर केवल एक या दो नाखूनों पर ग्लिटर लगाएं। यह डिजाइन बेहद ट्रेंडी और यंग लुक देता है। कॉलेज गर्ल्स के बीच यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.