DIY Lizard Repellent: गर्मी का मौसम आते ही घर की दीवारों पर छिपकलियां नजर आने लगती हैं। ठंडक की तलाश में वे किसी न किसी तरह घर के अंदर घुस जाती हैं। अगर आपको भी छिपकली से डर लगता है और आप उन्हें घर में आने से रोकना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। 

घर में छिपकली दिखते ही घबराहट होना आम बात है। खासकर गर्मियों और बरसात में ये ज्यादा दिखाई देती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान DIY उपाय अपनाकर आप बिना किसी हानिकारक केमिकल के छिपकलियों को घर से दूर रख सकते हैं। तो चलिए बताते हैं 5 घरेलू उपाय, जिससे आप इस जीव को अपने घर के अंदर के भगा सकते हैं और कभी नहीं आने से रोक भी सकते हैं।

कॉफी और तंबाकू से भगाएं छिपकली

कॉफी पाउडर और तंबाकू को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन जगहों पर रखें जहां छिपकली आती है। इसकी तेज गंध से छिपकली दूर भागती है। बच्चों के पहुंच से इन गोलियों से दूर रखें।

अंडा का छिलका छिपकली का दुश्मन

छिपकलियों को अंडे की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। घर के कोनों, खिड़की या दरवाजे के पास अंडे के छिलके रखने से वे उस जगह से दूर रहती हैं। आप अंडे के छिलके को पीसकर स्प्रे बना लें और इसका छिड़काव करने से भी छिपकली भाग जाती है।

लहसुन और प्याज का स्प्रे भी होता है कारगर

लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकलियों को दूर भगाने में असरदार है। इन्हें पीसकर पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों में छिड़कें। घर के दरवाजे, खिड़कियों के आसपास छिड़काव करें, क्योंकि यहीं से छिपकली दाखिल होते हैं।

Garden Garbage Use: गार्डन कचरा का बेस्ट यूज, प्लांट ग्रोथ के लिए 5 हैक

नेफ्थलीन बॉल्स (कपूर की गोलियां)

कपड़ों में रखने वाली नेफ्थलीन बॉल्स को अलमारी, किचन या सिंक के पास रखें। इसकी गंध से छिपकली पास नहीं आती। बाथरूम में भी डालकर रखें। नेफ्थलीन बॉल्स को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

काली मिर्च स्प्रे से छिपकली और कीड़े-मकोड़े को रखें दूर

काली मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं। इसे दीवारों और कोनों में छिड़कने से छिपकलियां दूर रहती हैं। इसके साथ ही दूसरे कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं। इन उपायों के साथ-साथ घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। खिड़कियों के पास जालियां लगाएं। घर के अंदर का होल बंद करके रखें। अगर घर में बहुत ज्यादा छिपकली आ गई है, तो फिर पेस्ट कंट्रोल वालों को बुलाकर इससे छुटाकारा पाएं। 

और पढ़ें: zigzag Silver Anklet: प्लेन नहीं पायल के डिजाइन में दें ट्विस्ट, चुनें जिग जैग सिल्वर एंकलेट