Macaroni Rakhi Making ideas for kids: स्कूल के राखी मेकिंग कॉम्पिटिशन के लिए मैकरोनी से बनाएं सुंदर और क्रिएटिव राखी। बच्चों के लिए यह DIY राखी बनाना बेहद आसान है और First Prize जीतने का मौका भी मिल सकता है।
स्कूल में राखी मेकिंग कॉम्पटीशन में अगर बच्चे को फर्स्ट प्राइज दिलाना है, तो उसकी राखी को यूनिक ढंग से तैयार कराना चाहिए। मैकरोनी राखी आजकल खूब ट्रेंड में है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आप मैकरोनी को डिफरेंट कलर से रंग कर रंग बिरंगी सुंदर राखी तैयार कर सकते हैं। बच्चें को एक बार घर में मैकरोनी राखी तैयार कराएं ताकि स्कूल में कुछ ही मिनट में बच्चा सुंदर राखी बनाकर फर्स्ट प्राइज जीत सके। आइए जानते हैं कैसे कम समय में खूबसूरत मैकरोनी राखी को तैयार की जा सकती है।
मैकरोनी राखी बनाने के लिए जरूरी सामान
- अलग-अलग शेप की मैकरोनी
- रंगीन ऊन या राखी का धागा
- रंगीन पेपर या कार्ड शीट
- ऐक्रेलिक या पोस्टर कलर्स
- छोटा पेंट ब्रश
- ग्लू या क्राफ्ट गोंद
- छोटे मोती या बीड्स
- ग्लिटर या छोटे सितारे
- कैंची
- पेंसिल
- रिबन
और पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनें रीक्रिएट करें सारा तेंदुलकर से 6 खूबसूरत एथनिक लुक
मैकरोनी राखी बनाने के सिंपल स्टेप्स
- राखी बनाने के लिए सबसे पहले मैकरोनी को अपनी पसंद के रंगों से पेंट कर लें। तीन कंट्रास्ट कलर को ब्रश की मदद से मैकरोनी में लगाएं। रंग लगाने के बाद मैकरोनी को अच्छी तरीके से सूखने दें ताकि उसका रंग हटे।
- दूसरे स्टेप में आपको राखी का बेस तैयार करना है। एक कार्ड शीट पर अपनी पसंद की कटिंग काटकर राखी का बेस तैयार करें। आप फूल, सर्कल डिजाइन या फिर स्टार डिजाइन से राखी का बेस तैयार कर सकते हैं।
- तीसरी स्टेप में रंगी हुई मैकरोनी को कार्ड के बीच में फूल, सूरज, स्टार या फिर ज्योमैट्रिक पेटर्न में सजाएं। एक बार मैकरोनी को लगाने से पहले डिजाइन को सेट करके देख लें ताकि आपको पता चल जाए कि मैकरोनी राखी के बेस में आसानी से फिट हो जाएगी।
- इसके बाद मैकरोनी को सर्कल कार्ड से चिपका दें। ध्यान रखें कि ज्यादा गोंद न लगाएं वरना राखी का बेस बहुत ज्यादा गीला हो जाएगा जिससे कि आपकी राखी खराब दिख सकती है।
- जब मैकरोनी अच्छी तरीके से चिपक जाए तब आपको मैकरोनी के बीच में छोटे मोती लगाने हैं। आप चाहे तो हल्का ग्लिटर या छोटे सितारे भी आसपास चिपका सकते हैं। ऐसा करने से राखी का लुक काफी आकर्षक दिखाई देगा।
- जब सजावट पूरी तरीके से हो जाए, तो कार्ड के धागे को गोंद से चिपका दें। ध्यान रखें कि धागे की लंबाई कलाई के अनुसार होनी चाहिए।
और पढ़ें: Easy PVC Pipe Home Decor: पुरानी पीवीसी पाइप से सजाएं घर का कोना-कोना, देखें DIY होम डेकोर आइडिया
