- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Marbal Clock Design: मार्बल वॉल क्लॉक की 5 डिजाइन, घर को देगी लग्जरी+एस्थेटिक लुक
Marbal Clock Design: मार्बल वॉल क्लॉक की 5 डिजाइन, घर को देगी लग्जरी+एस्थेटिक लुक
Modern Marble Clock: मार्बल क्लॉक की 5 शानदार डिज़ाइन जानें जो घर को देती हैं लग्जरी और एस्थेटिक लुक। व्हाइट, ब्लैक, गोल्ड इनले, ग्रे टेक्सचर और जियोमेट्रिक स्टाइल घड़ियां आपके इंटीरियर को बनाएंगी क्लासी और स्टाइलिश।

घर की सजावट में छोटी-छोटी डिटेल्स ही बड़े बदलाव लाती हैं, और दीवार पर लगी घड़ी उनमें सबसे अहम होती है। अगर आप अपने घर को क्लासी, मॉडर्न और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो मार्बल क्लॉक डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन है। मार्बल की नेचुरल बनावट, स्मूद टेक्सचर और शाइन इसे साधारण घड़ियों से अलग लगते हैं। यह न सिर्फ टाइम बताती है बल्कि दीवार का स्टाइल स्टेटमेंट भी बन जाती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 मार्बल क्लॉक डिजाइन, जो आपके घर को लग्जरी और एस्थेटिक टच देंगी।
व्हाइट मिनिमल मार्बल क्लॉक
सफेद मार्बल वाली घड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है क्योंकि यह हर तरह के इंटीरियर में फिट बैठती है। गोल्ड या ब्लैक नीडल्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद एलिगेंट लगता है। यह डिजाइन खासतौर पर मॉडर्न और स्कैंडिनेवियन स्टाइल घरों के लिए परफेक्ट है।
ब्लैक मार्बल स्टेटमेंट क्लॉक
ब्लैक मार्बल क्लॉक दीवार पर लगते ही रॉयल फील देती है। इसका गहरा रंग कमरे में कॉन्ट्रास्ट बनाता है और इसे सेंटर पीस की तरह हाईलाइट करता है। लिविंग रूम या ऑफिस के लिए यह शानदार विकल्प है।
गोल्ड इनले मार्बल क्लॉक
इस डिजाइन में मार्बल पर गोल्ड लाइन या मेटल इनले का काम होता है, जो इसे बेहद प्रीमियम बनाता है। यह क्लॉक क्लासिक और मॉडर्न दोनों स्टाइल का परफेक्ट मिश्रण है, खासकर उन घरों के लिए जहां इंटीरियर में गोल्ड एक्सेंट इस्तेमाल किए गए हों।
टेक्सचर्ड ग्रे मार्बल क्लॉक
ग्रे मार्बल की प्राकृतिक नसें हर पीस को यूनिक बनाती हैं। यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जो सटल लेकिन स्टाइलिश डेकोर पसंद करते हैं। बेडरूम या स्टडी रूम में लगाने पर यह बहुत सॉफ्ट और एस्थेटिक लुक देता है।
जियोमेट्रिक मार्बल क्लॉक
राउंड की जगह हेक्सागन, ओवल या एब्स्ट्रैक्ट शेप वाली मार्बल क्लॉक आजकल ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन खासकर कंटेम्पररी और आर्टिस्टिक इंटीरियर थीम वाले घरों में शानदार लगती है और दीवार को यूनिक बनाती है।