- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Middle Class होना आउटडेंटेड नहीं, एस्थेटिक है..कम बजट में घर को दें Pinterest जैसा लग्जरी लुक
Middle Class होना आउटडेंटेड नहीं, एस्थेटिक है..कम बजट में घर को दें Pinterest जैसा लग्जरी लुक
Middle Class Home Decor Idea: आज के दौर में मिडिल क्लास को पैसों का बड़ा हिसाब-किताब रखना पड़ता है। महंगाई की वजह से वो अपने को घर सजाने में असमर्थ पाते हैं। लेकिन हम यहां पर 6 बजट फ्रेंडली आइडिया बताएंगे, जिसे घर को अल्ट्रा लग्जरी लुक दे सकते हैं।

आजकल हर कोई अपने घर, रूम या फिर लाइफस्टाइल को एस्थेटिक (aesthetic) दिखाना चाहता है। लेकिन सच यह है कि हर किसी का बजट लाखों का नहीं होता है। अच्छी बात यह है कि “Middle Class Aesthetic” अब खुद एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। यानी कम खर्च में भी आप अपने घर और लाइफ को स्टाइलिश, साफ-सुथरा और प्रीमियम लुक दे सकते हैं। यह एक ऐसा ट्रेंड हैं जिसमें महंगे इंटीरियर या ब्रांडेड चीजों की बजाय छोटे-छोटे स्मार्ट बदलावों से घर को क्लासी बनाया जाता है। इसमें फोकस होता है, क्लीन लुक, सॉफ्ट कलर, ऑर्गनाइज्ड स्पेस, बजट फ्रेंडली डेकोर और कोजी वाइब। तो चलिए बताते हैं, आप अपने घर में क्या-क्या बदलाव करके Pinterest लुक पा सकते हैं।

बेडशीट बदलते ही बदल जाएगा पूरे कमरे का लुक
अगर अपने कमरे को एस्थेटिक और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो सबसे पहले बेडशीट बदलें। सबसे बेहतर होगा कि आप अपने वॉल के कलर का प्लेन बेडशीट लेकर बेड पर डालें। यह होटल जैसा वाइब देती है। इसके अलावा आप फ्लोरल प्रिंट, बेज टोन, व्हाइट , ऑलिव ग्रीन या फिर पेस्टल शेड्स बेडशीट ले कती हैं। प्लेन बेडशीट के साथ कॉन्ट्रास्ट कुशन डालते ही इंस्टेंट लग्जरी वाइब कमरे में फैल जाएगी।
फेरी लाइट्स से घर सजाएं
लाइटिंग लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम की सुंदरता में चार-चांद लगा देतीहै। सस्ती फेयरी लाइट कोजी और प्रिमियम फिल देती है। मिरर के आसपास आप लाइट लगाएं। बेड के हेडबोर्ड पर आप फेयरी लाइट लगा सकती हैं। कर्टेन के आगे या पीछे लाइट लगाकर कमरे की शोभा बढ़ा सकतीहैं। रात में पूरा कमरा Instagram-worthy दिखता है।
एक कॉर्नर का करें मेकओवर
पूरा घर बदलने की बजाए आप सिर्फ एक कॉर्नर को एस्थेटिक लुक दे सकती हैं। आप एक कॉर्नर में कंफर्टेबल चेयर लगाएं। वहां एक स्टैंडिग लैंप लगाए। एक बड़ा सा आर्टिफिशियल प्लांट लगाएं। बुक स्टैक लगाकर एक प्रिंटिस्ट स्टाइल कॉर्नर बना सकती हैं।
प्लास्टिक कंटेनर हटाकर शीशे का जार रखें
किचन में प्लास्टिक के सारे कंटेनर को हटाकर शीशे का जार रखें। कम कीमत में आजकल शीशे का जार मिलने लगा है। सॉस बोतल को स्प्रे पेंट करके आप डेकोरेट कर सकती हैं।
Scarf Hairstyles: गजरा का गुजरा जमाना, मॉडर्न लुक के लिए बनाएं स्कार्फ हेयरस्टाइल
वॉल डेकोर करने के लिए बजट फ्रेंडली चीज खरीदें
वॉल डेकोर करने में ज्यादा पैसे खर्च करने की बजाए, प्रिटेंड कोट्स लगाएं। ओल्ड मैगीजन के कटआउट को आप फ्रेम करके लगा सकती हैं। फेयरी लाइट क्लिप लगाकर भी एस्थेटिक लुक दे सकती हैं। इसके अलावा डीआईवाई कार्डबोर्ड से डेकोरेटिव पीस बनाकर लगाएं।
प्लांट्स लगाएं
आप घर के अंदर छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स लगाएं। ये घर को फ्रेश और एक्सपेंसिव लुक देते हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और सक्यूलेंट्स लो-मेंटेनेंस प्लांट्स होते हैं। ये सस्ते मिलते हैं। इसके अलावा आप कमरे या फिर लिविंग में कम से कम सामान रखें। ज्यादा स्पेस दिखने पर घर अपने आप खूबसूरत लगने लगता है।
और पढ़ें: 100% लगेंगी प्रिंसेस, जब भाई की शादी में पहनेंगी बनारसी टिशू साड़ी के ये 5 डिजाइंस