- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 8 PHOTOS: जन्म से होनी चाहिए महिला... यहां के ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर लड़कियों को NO एंट्री
8 PHOTOS: जन्म से होनी चाहिए महिला... यहां के ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर लड़कियों को NO एंट्री
लाइफस्टाइल डेस्क. इटली में ट्रांसजेंडर ब्यूटी को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। यहां ब्यूटी प्रतियोगिता में ट्रांस पहचान वाली लड़कियां हिस्सा नहीं ले सकती हैं। ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए जन्म से महिला होना जरूरी है।

ट्रांसजेंडर जो अंदर से खुद को महिला पाती हैं और बाहर उनका स्वरूप पुरुष की तरह होता है। लेकिन जब वो सर्जरी के जरिए खुद को महिला बना लेती हैं तो उनका पूरा व्यक्तित्व ही बदल जाता है। अंदर की महिला खिलकर बाहर आ जाती हैं जिसे पहचानना मुश्किल होता है। कई जगहों पर ये ब्यूटी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेती हैं। लेकिन इटली में ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर पहचान वाली महिलाओं की एंट्री को बैन कर दिया है। उनका कहना है कि जन्म से महिला होनी चाहिए।

मिस इटली ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर महिलाओं को कंप्टीशन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मिस इटालिया 2023 के शीर्ष पर मौजूद पैट्रीज़िया मिरिग्लिआनी (Patrizia Mirigliani) ने एक इंटरव्यू में कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं अभी भी ट्रांसजेंडरों के लिए अपने दरवाजे नहीं खोले हैं। क्योंकि मेरा मानना है कि जन्म से महिला होना जरूरी है। जब तक मैं यहा हूं इसी प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता होगी। मैं इसे नहीं बदलूंगी।
उन्होंने कहा कि जब से मिस इटालिया प्रतियोगिता की शुरुआत हुई तभी से इसी कल्पना से आगे बढ़ा है। जिसके मुताबिक किसी को जन्म से महिला होना चाहिए। इस प्रतियोगिता की शुरुआत होने के वक्त भी यह अनुमान लगाया गया था कि सुंदरता में बदलाव हो सका है, महिलाएं खुद को खूबसूरत बना सकती हैं, या पुरुष महिला बन सकते हैं। बावजूद इसके हमने इसे स्वीकार नहीं किया।
मिरिग्लिआनी ने दावा किया कि उन्हें उन लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है जो ट्रांसजेंडर लोगों को ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अनुमति देते हैं।हालांकि मिस इटली के ऑफिशियल पैट्रोन(official patron) होने के नाते 84 वर्षों से चली आ रही प्रतियोगिता की परंपरा का अपना महत्व है।
दरअसल, उनका यह बयान हॉलैंड 2023 के विजेता के रूप में ट्रांसजेंडर मॉडल रिक्की वैलेरी कोले (Rikkie Valerie Kolle ) को ताज पहनाए जाने के एक हफ्ते बाद आया। उन्होंने रिक्की वैलेरी कोले के मिस हॉलैंड ब्यूटी पेजेंट जीतने पर कहा कि उन्हें खुशी है कि मिस हॉलैंड ने ट्रांसजेंडरों को शामिल करना उचित समझा। लेकिन इटली एक डेलिगेटेड कंट्री है।
बता दें कि 22 साल की मिस हॉलैंड रिक्की वैलेरी एक डच-मोलुक्कन मॉडल और अभिनेत्री हैं। रिक्की की ऐतिहासिक जीत ने उन्हें प्रतिष्ठित 72वीं मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में स्थान दिला दिया है, जहां वो नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2018 में, स्पेन की ट्रांसजेंडर मॉडल एंजेला पोंस ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लिया और भले ही वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसने LGBTQIA+ समुदाय के लिए कई रास्ते खोल दिए।
रिक्की और एंजेला ब्यूटी पेजेंट के क्षेत्र में LGBTQIA+ समुदाय में महत्वपूर्ण शख्सियत रहे हैं। हाल ही में, वेनेज़ुएला ट्रांसजेंडर मॉडल सोफिया सलोमन ने भी राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था और पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.