डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीत लिया है! मेक्सिको में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने दुनिया भर की सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया।
मिस यूनिवर्स 2024 (Miss Universe 2024) विजेता के नाम की घोषणा कर दी गई है। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 खिताब जीता है। निकारागुआ की शेनिस पालासियोस ने मिस यूनिवर्स 2024 के ग्रैंड फिनाले के अंत में थेलविग को ताज पहनाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

मैक्सिको में आयोजित मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में टॉप के 5 प्रतियोगियों में से थेलविग को विजेता चुना गया। मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, नाइजीरिया की चिदिम्मा एडेत्शिना, थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री और वेनेजुएला की इलियाना मार्केज रनर-अप रहीं।
मिस यूनिवर्स 2024 प्लेसमेंट
मिस यूनिवर्स 2024- विक्टोरिया केजर थीलविग, डेनमार्क
रनरअप 1- चिदिम्मा एडेत्शिना, नाइजीरिया
रनर-अप 2- मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, मेक्सिको
रनर-अप 3- सुचाता चुआंगश्री, थाईलैंड
रनर-अप 4- इलियाना मार्केज, वेनेजुएला
Scroll to load tweet…
