Glass skin makeup mistakes: ग्लास स्किन मेकअप से पहले स्किन को कैसे प्रिपेयर करें? ग्लास स्किन मेकअप में हैवी फाउंडेशन क्यों नहीं लगाना चाहिए? ग्लास स्किन मेकअप के लिए सही प्रोडक्ट्स कैसे चुनें?

ग्लास स्किन मेकअप दुल्हन से लगाकर किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट माना जाता है। इस मेकअप को करने से न सिर्फ स्किन साफ दिखाई देती है बल्कि हाइड्रेटेड और ग्लोइंग भी दिखती है। अगर ग्लास स्किन मेकअप करते समय सही टेक्नीक का इस्तेमाल न किया जाए, तो त्वचा ऑयली और पैची दिखने लगती है। अगर आप भी ग्लास स्किन मेकअप करना चाहती हैं, तो कुछ गलतियों को करने से बचें। आइए जानते हैं कि ग्लास स्किन मेकअप करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्किन को करें प्रिपेयर 

अगर आप ग्लास स्किन मेकअप कर रही हैं, तो स्किन को प्रिपेयर पहले से करना बेहद जरूरी है वरना अच्छी फिनिशिंग नहीं आएगी। मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरीके से साफ करें और उसके बाद मॉइश्चराइज करें। ड्राई स्किन पर सीधा मेकअप लगाने की गलती कभी ना करें।

 हैवी फाउंडेशन से बचें 

ग्लास स्किन लुक में हैवी कवरेज की जरूरत नहीं होती है। अगर आप बहुत ज्यादा फाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी, तो स्किन केकी दिखने लगेगी। हल्की और हाइड्रेटिंग फाउंडेशन या फिर स्किन टोन का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

 प्राइमर का करें इस्तेमाल 

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्किन तेल को कंट्रोल कर सके। वहीं अगर ड्राई स्किन है, तो आपको हाइड्रेटिंग प्राइमर का यूज करना चाहिए। अगर आप स्किन को जाने बिना प्राइमरी इस्तेमाल करती हैं, तो इससे ग्लास स्किन मेकअप का फिनिश खराब हो सकता है।

पाउडर का भी करें इस्तेमाल

 ग्लास स्किन का जो नैचुरल ग्लो आता है, वह कंपैक्ट या लूज पाउडर से आता है लेकिन इसे आपको सीमित मात्रा में ही यूज करना चाहिए। अगर जरूरत है तो आप हल्का पाउडर लगा सकती हैं।

और पढ़ें: घर में बिखरे इयररिंग्स को करें मैनेज, खरीदें ये बेस्ट मल्टीपरपज इयररिंग ऑर्गेनाइजर

लगाएं कम हाइलाइटर

स्किन को चमकाने के लिए लोग ज्यादा हाइलाइटर लगाने की गलती करते हैं। इससे स्किन बहुत ही अजीब दिखती है। आपके गालों की हड्डी, नाक और ठोड़ी पर हल्का हाइलाइटर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

स्किन टाइप के अनुसार चुनें प्रोडक्ट्स

हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती, तो एक जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की भूल बिल्कुल ना करें। पहले अपने स्किन टाइप की जानकारी लें और उसके बाद ही मेकअप प्रोडक्ट का चुनाव करें। ऐसा करने से ग्लास स्किन मेकअप बेहतरीन दिखेगा।

और पढ़ें: Vanity Corner Design: ड्रेसिंग टेबल का गया जमाना, बेडरूम अपग्रेड करें Vanity Corner के ट्रेंडी लुक से