Stylish Staircase Design: डुप्लेक्स घर की खाली सीढ़ियों को बनाएं इंटीरियर का सबसे खूबसूरत हिस्सा। जानिए सीढ़ियों के नीचे स्टोरेज, वॉल पैनलिंग, वार्म लाइटिंग, इंडोर प्लांट और फोटो वॉल से स्टाइलिश व लग्जरी लुक देने के आसान आइडियाज।

Modern Staircase Ideas: डुप्लेक्स घर में सीढ़ियां सिर्फ एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता नहीं होतीं, बल्कि इंटीरियर का खास हिस्सा भी बन सकती हैं। अगर सीढ़ियों के आसपास की जगह खाली और बोरिंग लगती है, तो कुछ स्मार्ट डेकोर आइडियाज से इसे स्टाइलिश, मॉडर्न और लग्जरी लुक दिया जा सकता है।

सीढ़ियों के नीचे बनाएं स्टोरेज

सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को बेकार छोड़ने के बजाय स्मार्ट स्टोरेज में बदलें। यहां वुडन कैबिनेट, ड्रॉअर या ओपन शेल्फ बनवा सकते हैं। किताबें, होम डेकोर सामान या रोजमर्रा की चीजें रखने के लिए यह जगह काफी युजफुल रहेगी। मॉडर्न इंटीरियर के लिए फ्लश कैबिनेट डिजाइन अच्छा ऑप्शन है।

वॉल पर लगाएं स्टाइलिश पैनलिंग

सीढ़ियों के साथ वाली खाली दीवार को अट्रैक्टीव बनाने के लिए वुडन पैनलिंग, फ्लूटेड पैनल या टेक्सचर वॉल का यूज करें। हल्के रंग की दीवार के साथ वुडन फिनिश घर को गर्म और प्रीमियम फील देती है। चाहें तो पैनलिंग के बीच वार्म लाइट भी लगाई जा सकती है।

सीढ़ियों पर लगाएं वार्म लाइटिंग

सही लाइटिंग साधारण सीढ़ियों का पूरा लुक बदल सकती है। स्टेप्स के नीचे LED स्ट्रिप, रेलिंग के पास वॉल लाइट या दीवार पर छोटे-छोटे स्पॉटलाइट लगाएं। वार्म व्हाइट रोशनी से शाम के समय सीढ़ियां ज्यादा खूबसूरत और लक्जरी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें- पुट्टी-पेंट की बजाय सीढ़ियों की प्लेन दीवार को लग्जरी लुक देने के लिए लगाएं Staircase Wall Tile Design

खाली कोने में रखें बड़े प्लांट

सीढ़ियों के पास पर्याप्त जगह है तो वहां बड़े इंडोर प्लांट रखें। एरिका पाम, स्नेक प्लांट या मॉन्स्टेरा जैसे पौधे डुप्लेक्स के इंटीरियर में नेचुरल टच जोड़ सकते हैं। इन्हें स्टाइलिश सिरेमिक या टेक्सचर वाले प्लांटर में रखें, ताकि खाली कोना ज्यादा अट्रैक्टीव दिखे।

फोटो वॉल या आर्ट गैलरी बनाएं

सीढ़ियों की खाली दीवार को फैमिली फोटो, आर्ट प्रिंट या मेटल वॉल आर्ट से सजा सकते हैं। अलग-अलग आकार के फ्रेम को सीढ़ियों की दिशा में व्यवस्थित करके खूबसूरत गैलरी वॉल बनाएं। अगर मिनिमल लुक पसंद है, तो सिर्फ एक बड़ा स्टेटमेंट आर्टवर्क भी काफी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Staircase Decor Ideas: घर के अंदर सीढ़ियों को बनाएं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, लगाएं लाइट और शोपीस के ये 10 डिजाइन