Shiny Hair Tips: मानसून के बाद बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो अपनाएं ये 4 आसान टिप्स। इससे बालों की नमी, सॉफ्टनेस और खोई चमक वापस लाने में मदद मिल सकती है।
बारिश के बाद बालों की चमक मानों खो सी जाती है। बारिश के पानी और बार-बार बाल धोने की वजह से बालों की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है। अगर आपके बाल भी मानसून के बाद चिपचिपे और रूखे नजर आ रहे हैं, तो यकीन मानिए आपको कुछ खास उपाय करने की जरूरत है ताकि बालों स्मूथ बन जाएं और चमक भी वापस आ जाए। आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान टिप्स, जिन्हें मौसम बदलने के दौरान अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
कंडीशनर के साथ हेयर मास्क
अगर बालों में चमक कम हो गई है और उनकी लंबाई रूखी दिख रही है, तो सप्ताह में एक बार हेयर मास्क यूज करें। हेयर मास्क बालों को अतिरिक्त कंडीशनिंग देने में मदद कर सकता है।आप बाजार में मिलने वाला अपने बालों के प्रकार के अनुसार हेयर मास्क के बजाय केला में एलोवेरा मिलाकर लगाएं। अगर ज्यादा समय नहीं है तो ऐसे प्रोडक्ट चुनें, जो बालों को मॉइस्चराइज और कंडीशन करने में मदद करें। हेयर मास्क को स्कैल्प के बजाय बालों की लंबाई और सिरों पर लगाना बेहतर रहता है।
और पढ़ें: Dark Skin Makeup: डार्क स्किन पर मेकअप करते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान, धूप में नहीं दिखेगा पैची लुक
बालों को तौलिए से न रगड़े
अगर बालों को जोर-जोर से तौलिए से रगड़ती हैं, तो उनकी सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बालों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए उन्हें हल्के हाथों से दबाना चाहिए। गीले बालों को जोर से कंघी के बजाय हल्का लीव-इन कंडीशनर या सीरम लगाकर चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाएं।
हेयर ऑयलिंग भी है जरूरी
मानसून के बाद बालों की खोई नमी वापस लाने के लिए हल्की ऑयलिंग कर सकते हैं। सितंबर के महीने में आप कोकोनट हेयर ऑयल से स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। बहुत ज्यादा तेल लगाने या पूरी रात तेल छोड़ने की गलती न करें। कुछ समय के लिए तेल लगाने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो सकती हैं।
और पढ़ें: अफ्रीकन हेयरस्टाइल में क्यों होती हैं बहुत सारी Braids? भारतीय महिला ने चोटी बनवाकर कही ये बात
