- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Moroccan Beauty Rituals: समर में हेल्दी स्किन और हेयर के लिए मस्ट ट्राई मोरक्कन ब्यूटी रिचुअल्स
Moroccan Beauty Rituals: समर में हेल्दी स्किन और हेयर के लिए मस्ट ट्राई मोरक्कन ब्यूटी रिचुअल्स
Moroccan Beauty Rituals: समर में स्किन और हेयर दोनों की बैंड बज जाती है। बाल धूल और पसीने से बेजान हो जाते हैं, और स्किन पर दाने निकलने लगते हैं। इसे हेल्दी रखने के लिए आप मोरक्कन ब्यूटी रिचुअल्स अपना सकती हैं। आइए बताते हैं इसके बारे में।

प्राकृतिक चीजों से खूबसूरती निखारने की बात हो तो मोरक्कन ब्यूटी रिचुअल्स का जवाब नहीं। यहां की महिलाएं सदियों से स्किन और हेयर केयर के लिए नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करती आ रही हैं। गर्मियों में जब त्वचा और बाल रूखे हो जाते हैं, तब ये पारंपरिक नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं।
बेल्दी सोप
ऑलिव ऑयल से बना यह ब्लैक सोप स्किन को डीप मॉइस्चराइज करता है और पोर्स को खोलकर गंदगी साफ करता है। यह एक तरह का नेचुरल स्क्रब भी है।
आर्गन ऑयल
लिक्विड गोल्ड कहे जाने वाला आर्गन ऑयल बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन E और फैटी एसिड बालों को हेल्दी रखते हैं। मार्केट में आपको ऑर्गन ऑयल मिल जाएंगे। बालों में इसे हर दूसरे दिन लगाएं।
रासूल क्ले
एटलस पर्वत से मिलने वाली रासूले क्ले मिनरल-रिच क्ले स्किन और बालों की डीप क्लीनिंग के लिए जानी जाती है। इसे रोज वॉटर के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है। मार्केट में यह मिनिरल मिलती है, इसे लेकर आप स्किन पर इस समर लगाकर ग्लोइंग बनाए रखें।
इसे भी पढ़ें: Sleeveless Shirt: वर्किंग लेडीज के लिए स्लीवलेस 6 कॉटन शर्ट डिजाइंस, तुरंत करें COPY
गुलाब जल
गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है जो त्वचा को ठंडक, ताजगी और हाइड्रेशन देता है। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और फ्रेश रहती है।
मेहंदी
मेहंदी सिर्फ बालों को रंगने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें मजबूत और कंडीशन करने के लिए भी उपयोगी है। यह बालों को नेचुरल शाइन और घनापन देती है। समर में बालों में मेहंदी लगाने से ठंडक मिलती है। बाल खुशबूदार, घने और शाइनी होते हैं।
और पढ़ें: Black And Red Mangalsutra: सुहाग का बढ़ाएं शान, पहनें ब्लैक और रेड मंगलसूत्र के 6 डिजाइंस