- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Mother's Day Quotes Card: दिल से पेपर पर उतारें दिल की बात, मदर्स डे पर बनाएं हैंडमेड कोटेशन कार्ड
Mother's Day Quotes Card: दिल से पेपर पर उतारें दिल की बात, मदर्स डे पर बनाएं हैंडमेड कोटेशन कार्ड
Mother’s Day Quotes Card in Hindi: मदर्स डे पर अपनी मम्मी को एक प्यारा Handmade Quotes Card बनाकर सरप्राइज दें। दिल से लिखे छोटे-छोटे कोट्स और क्रिएटिव डिजाइन वाला यह हैंडमेड कार्ड आपकी मम्मी के लिए सबसे खास, इमोशनल और यादगार गिफ्ट बन सकता है।

Mother’s Day Quotes Card Idea
मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मम्मी को एक सुंदर हैंडमेड कोटेशन कार्ड बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए एक स्क्वायर कार्डबोर्ड या मोटी शीट लें। उस पर बटन की मदद से हार्ट शेप बनाएं या क्यूट से फ्लावर्स तैयार करें। इसके ऊपर “Happy Mother’s Day” या मम्मी के लिए कोई प्यारा सा मैसेज लिखें। ये कार्ड सिंपल होने के साथ बहुत स्पेशल लगेगा।
और पढे़ं-मॉम की आंखों में खुशी के आंसू ला देंगे ये प्यारे मदर्स डे कार्ड
हैंड प्रिंटेड कार्ड
अगर आप अपनी मम्मी के लिए कुछ क्यूट और पर्सनल बनाना चाहते हैं, तो हैंड प्रिंटेड कार्ड एक अच्छा आइडिया है। अपने हाथों पर रंग-बिरंगे कलर लगाएं और पेपर पर हैंडप्रिंट बनाएं। आप अंगूठे के निशान से छोटा सा हार्ट या क्यूट बटरफ्लाई भी बना सकते हैं। इसके ऊपर एक प्यारा सा Mother’s Day Quote लिखें। यह कार्ड आपकी मम्मी के लिए बहुत इमोशनल और यादगार होगा।
हार्ट शेप पॉप-अप कार्ड
अगर आप थोड़ा क्रिएटिव कार्ड बनाना चाहती हैं, तो हार्ट शेप पॉप-अप कार्ड ट्राई करें। हार्ट शेप का यह कार्ड खोलते ही पॉप अप इफेक्ट देगा, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसके अंदर आप अपनी मम्मी के लिए दिल से निकली प्यारी बातें लिख सकती हैं। यह कार्ड आपकी मम्मी को जरूर पसंद आएगा।
फोटो फ्रेम कोटेशन कार्ड
सिंपल कार्ड को थोड़ा क्रिएटिव और मॉडर्न लुक देने के लिए आप उसे फोटो फ्रेम कोटेशन कार्ड बना सकती हैं। कार्डबोर्ड पर एक सुंदर कोटेशन लिखें, उसे सजाएं और फिर फ्रेम कर दें। मदर्स डे पर इसे अपनी मम्मी को गिफ्ट करें। वह इसे घर की किसी दीवार पर लगाकर हमेशा अपने पास रख सकती हैं।
केक कार्डबोर्ड कार्ड
अगर घर में केक का बचा हुआ कार्डबोर्ड है, तो उससे भी आप एक क्यूट Mother’s Day Card बना सकती हैं। इस पर “माय किचन, माय रूल्स” या “मम्मी का ढाबा” जैसे फनी और प्यारे कोट्स लिखें। साथ में एक क्यूट सी लेडी का स्केच बनाएं, जो खाना बनाती हुई नजर आए। यह कार्ड आपकी मम्मी को जरूर मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा।
Mother’s Day Quotes Idea
- मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह आपकी गोद है।
- मां, आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी दौलत है।
- आप मेरी दुआ, मेरी हिम्मत और मेरी पहचान हो।
- मां, आपके बिना घर नहीं, सिर्फ दीवारें होती हैं।
- मेरी हर जीत के पीछे आपका आशीर्वाद है।
- मां, आप मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा हो।
- आपकी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
- मां, आप हो तो हर दिन खास है।
- मेरी दुनिया की सबसे सुंदर कविता-मेरी मां।