Nag Panchami 2026: बिहार के स्नैक मेले से यूपी की गुड़िया पीटने की परंपरा तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों में नाग पंचमी मनाने के अनोखे तरीके, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते।

17 अगस्त को देशभर में नाग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा, दूध-फूल अर्पित करने और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। ऐसे में जानते हैं कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में नाग पंचमी का त्योहार कैसे मनाया जाता है। आइए जानते हैं देश के उन हिस्सों के बारे में जहां इस त्योहार को सेलिब्रेट करने की परंपराएं खास हैं।

बिहार का प्रसिद्ध स्नैक मेला

Scroll to load tweet…

बिहार में नागपंचमी का त्योहार अलग ढंग से मनाया जाता है। प्रदेश के समस्तीपुर जिले सिंघिया घाट में खास स्नैक मेला आयोजित किया जाता है। साथ में माता विषहरी की पूजी की जाती है। यहां पर आम लोग हाथों में सांप पकड़े दिखाई देते हैं।

पश्चिम बंगाल का झापन मेला

पंश्चिम बंगाल में नागपंचमी सेलिब्रेशन किया जाता है। यहां के बाकुंड़ा जिले और बिष्णुपुर क्षेत्र में झापन मेला मनाया जाता है। साथ ही मां मनसा देवी की पूजा की जाती है।

उत्तर प्रदेश में पीटी जाती है गुड़िया

यूपी में नाग पंचमी का पर्व बेहद अलग ढंग से मनाया जाता है. यहां पर गुड़ियां पीटने की अनोखी परपंरा निभाई जाती है। इस रस्म में महिलाएं पुराने कपड़ों से गुड़िया तैयार करती हैं और इन्हें किसी मैदान पर रखकर लड़कों द्वारा पीटा जाता है।

केरल में बनाया जाता है सांपों का वन

दक्षिण भारत राज्य केरल में नागपंचमी फेस्टिवल प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। यहां सरपा कावु नाम से छोटे-छोटे जंगल बनाए जाते हैं, जिसे नाग देवता निवास माना जाता है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में खास पूजा

तेलुगू राज्य आंध्र और तेलंगाना में इस पर्व को नागुला चविथी कहते हैं। जहां पुराने दीमक के टीले को सांपों से जोड़कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस स्थान को सजाकर, हल्दी-सिंदूर और रंगोली लगाती हैं।

नाग पंचमी से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है? (nag panchami kyu manate hai)

नाग पंचमी का दिन खासकर नागदेवता और प्रकृति को समर्पित होता है। इस दिन नेचर के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए नाग पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से सुख-समृ्द्धि और परिवार की रक्षा-भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए ? (nag panchami par kya kare)

नाग पंचमी के शुभ अवसर पर घर या मंदिर में पूजा करनी चाहिए। साथ ही नाग देवता को दूध, फल, अक्षत और जल अर्पित करें। इस दिन महादेव का मंत्र जाप और दान करना शुभ माना जाता है।