Rat killer home remedy: घर में चूहे, कॉकरोच, छिपकली और मच्छरों का आतंक है? बाजार वाले जहरीले केमिकल भूल जाइए। आपकी रसोई में रखा एक करेला ही काफी है। बिना किसी जहर के इन कीड़े-मकोड़ों को घर से हमेशा के लिए कैसे भगाएं? यहां जानिए एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका।

Home Remedies For Cockroaches: घर में चूहे, कॉकरोच, छिपकली और मच्छरों का आना शुरू हो जाए, तो सुकून छिन जाता है। हम इन्हें भगाने के लिए बाजार से जहरीले केमिकल लाते हैं। ये केमिकल हमारी सेहत और बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो करेला हमें कड़वा लगता है, वो इन कीड़े-मकोड़ों को भी बिल्कुल पसंद नहीं है? आप करेले की कड़वाहट का इस्तेमाल करके पूरे घर को बिना किसी जहर के कीड़ा-मुक्त बना सकते हैं। इसके 2 बहुत ही आसान तरीके यहां दिए गए हैं।

करेला लाते ही सबसे पहले ये काम करें

*आप एक ताजा करेला लें। इसके अंदर के बीज निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
*अब इसे बिना पानी डाले मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें।
*इसके बाद एक छलनी से इसे छान लें। करेले का गूदा (Pulp) और रस (Juice) अलग-अलग करके रख लें।

तरीका 1: चूहे और कॉकरोच भगाने के लिए 'स्पेशल गोलियां' (Pulp Balls)

क्या-क्या चाहिए?

करेले का अलग किया हुआ गूदा
कद्दूकस किया हुआ साबुन (कपड़े या बर्तन धोने वाला) - 2 चम्मच
तीखी लाल मिर्च पाउडर - 1.5 चम्मच
गेहूं का आटा - 3 चम्मच

क्या करना है?

*आप करेले के गूदे में साबुन और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे एक तरफ रख दें।
*एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा पानी और तेल डालकर चपाती के आटे की तरह गूंथ लें।
*इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां (गोलियां) बना लें। इनके बीच में गड्ढा करके करेले, साबुन और मिर्च वाला मिश्रण भर दें। इसे मोदक या कचौड़ी की तरह अच्छी तरह बंद कर दें।
इस्तेमाल का तरीका: आप इन गोलियों को किचन सिंक के नीचे, गैस स्टोव के पास और घर के उन कोनों में रख दें, जहां चूहे और कॉकरोच ज्यादा आते हैं।

ये कैसे काम करता है?

चूहे और कॉकरोच आटे की खुशबू से खिंचे चले आते हैं। जैसे ही वे इसे खाते हैं, अंदर मौजूद करेले की कड़वाहट, मिर्च का तीखापन और साबुन उनके पेट में असर करता है। इससे उन्हें तेज जलन होती है और वे तुरंत घर से बाहर भाग जाते हैं!

(चेतावनी: इन गोलियों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें)

तरीका 2: छिपकली, मच्छर और मक्खी भगाने के लिए 'मैजिक स्प्रे' (Liquid Spray)

क्या-क्या चाहिए?
करेले का रस (जो पहले निकाल कर रखा था)
अदरक का रस - 2 चम्मच
पानी - 1 गिलास
स्प्रे बोतल

क्या करना है?

  • आप करेले के रस में कद्दूकस किए हुए अदरक का रस निचोड़ कर डाल दें।
  • इसमें एक गिलास पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें।

इस्तेमाल का तरीका

छिपकली भगाने के लिए: आप इस लिक्विड को उन दीवारों, खिड़कियों और बल्ब के पास स्प्रे करें जहां छिपकलियां आती हैं। इसकी तेज महक और कड़वाहट से छिपकलियां उस जगह दोबारा नहीं आएंगी।
मच्छर और मक्खियों के लिए: आप शाम के समय दरवाजों और खिड़कियों के पर्दों पर इसका स्प्रे करें। इससे मच्छर और मक्खियों का आना पूरी तरह कंट्रोल हो जाएगा।