DIY face serum: महंगे Hyaluronic Acid Serum खरीदने की बजाय घर पर एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन से नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस सीरम बनाना सीखें। जानें इसकी आसान रेसिपी, फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक सीरम उपलब्ध हैं। भले ही आप यह सीरम खरीद सकते हैं लेकिन यह आपकी जेब पर भारी पड़ेंगे। आप हाईऐल्युरोनिक एसिड सीरम के जैसे इफेक्ट वाला सीरम घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको ₹100 से भी कम की जरूरत पड़ेगी। सोशल मीडिया में ऐसे ही वीडियो वायरल हैं, जहां पर घर पर हाइड्रेटिंग फेस सीरम बनाने की टेक्नीक दी जाती है। आइए जानते हैं कि घर पर ही हाइड्रेटिंग सीरम को सिंपल तरीके से कैसे तैयार किया जा सकता है।
नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस सीरम बनाने के लिए सामग्री
- 2 बड़े चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 छोटा चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन
- 2–3 बूंद विटामिन E ऑयल
- 2–3 बूंद लैवेंडर या कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल
और पढ़ें: बारिश में पिंपल्स से हैं परेशान? ये 2 नेचुरल तेल बन सकते हैं आपकी स्किन के बेस्ट फ्रेंड
एक साफ कांच की डिबिया में आप मुश्किल से 5 मिनट से हेल्दी फेस सीरम बनाकर तैयार कर सकती हैं। सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल डालें। अब गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट को स्मूद बनाएं।2–3 बूंद विटामिन E ऑयल और फिर पसंद के हिसाब से 2–3 बूंद लैवेंडर ऑयल मिला सकती हैं। तैयार मिश्रण को साफ ड्रॉपर बोतल में भरकर स्टोर करें। आप इसे फ्रिज में रखकर महीनों यूज कर सकती हैं। बाहर रखने पर सीरम ज्यादा दिन नहीं चल पाता है।
फेस सीरम कैसे करें इस्तेमाल?
चेहरा धोने के बाद हल्की गीली त्वचा पर आपको होममेड सीरम की 2–3 बूंद लगानी है। उंगलियों से हल्के हाथों से फेस की मसाज करें। सीरम का रोजाना इस्तेमाल करने से नमी त्वचा में लॉक हो जाती है और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। ड्रायनेस और रूखेपन को कम करने में ये मदद करेगा और मेकअप से पहले त्वचा को स्मूद भी बनाएगा।
और पढ़ें: सालों पुरानी कला से सजाएं आशियाना, 5 मंडला आर्ट होम डेकोर आइडियाज
