नवरात्रि 2025 गरबा नाइट के लिए लहंगे के साथ कंफर्टेबल और स्टाइलिश फुटवियर। एम्ब्रॉइडरी, थ्रेड वर्क, गोल्डन और मिरर वर्क शूज - हैवी हील्स की बजाय पहनें ये ट्रेंडी विकल्प। फैशन और आराम एक साथ।

Footwear for Lehenga: नवरात्रि 2025 के साथ गरबा नाइट की भी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी हर साल लहंगा तो पहन लेती हैं लेकिन भारी भरकम हील्स सारा मजा खराब कर देती है तो क्यों कुछ कंफर्टेबल और स्टाइलिश ट्राई किया जाए। फैशन और ग्लैमर एक साथ कैरी करते हुए आप जूते ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और लहंगा के साथ गजब लुक भी देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एम्ब्रॉयडरी वर्क शूज

गरबा नाइट में हैवी लहंगा अलग से दिखता है। आप भी महफिल की शान बनते हुए पर्ल,जरी और लेस एंब्रॉयडरी पर शूज कैरी सकती हैं। ये पहनने में कंफर्टेबल और दिखने में स्टाइलिश हैं। आप मॉर्डन लुक के लिए इसे विकल्प बना सकती हैं।

थ्रेड वर्क ब्लैक शूज

थ्रेड वर्क अब केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है। इनसोल्स पैटर्न पर आने वाले इस तरह के शूज उन महिलाओं के लिए बढ़िया हैं, जो लंबा दिखना के साथ पैरों को आराम देना चाहती हैं। आप इसे लहंगा के अलावा कैजुअल आउटफिट के साथ भी इसे वियर करें।

ये भी पढ़ें- Blouse Design For Garba Skirt: चनिया चोली दिखेगी फर्स्ट क्लास, सिलवाएं ब्लाउज के एक नंबर डिजाइन

गोल्डन शूज

महिलाओं को गोल्डन कलर खूब पसंद आता है। आप भी हील्स के अलावा इस तरह के जूते खरीद सकते हैं। यहां पर मोती के साथ प्रिंटेड हैंड वर्क है, जो हल्का होकर भी खूबसूरत लगता है। फ्लोरल पैटर्न पर आने वाले ये जूतो सलवार, लहंगा और शरारा के साथ पहना जा सकता है।

मिरर वर्क शूज

गरबा नाइट में गुजराती स्टाइल मिरर और गोटा वर्क आउटफिट बहुत डिमांड में होते हैं। आप इस बार इसे शूज पर चुन सकती हैं। मिरर वर्क पर ऐसे जूते खरीदने के साथ DIY भी तैयार किए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- 5 Gemini प्रॉम्प्ट्स से बनाएं डांडिया नाइट लुक, नवरात्रि फैशन में छाया AI ट्रेंड

लहंगे के साथ जूते पहनने के फायदे

  • हील्स को सोबर रखा जाता है लेकिन जूतों में एंब्रॉयडरी वर्क होता है, जो फेस्टिव सीजन में यूनिक लुक के लिए परफेक्ट है।
  • लंबे वक्त तक हील्स पहनने से पैरों में दर्द होता है लेकिन जूतों के साथ ऐसा नहीं है। आप गरबा खेलने के साथ कंफर्ट भी महसूस करेंगी।
  • इन्हें वेलवेट, लेदर से लेकर थ्रेड मटेरियल पर चुन सकती हैं।