Navratri DIY Items Ideas: बेकार पड़ी चूड़ियों और कुछ आसान क्राफ्ट सामान से घर पर खूबसूरत दीया स्टैंड बनाएं। नवरात्रि, करवाचौथ और दिवाली डेकोरेशन के लिए आसान आइडिया।
अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ जैसे कई बड़े त्योहार है। घर में साफ-सफाई के साथ डेकोरेशन का दौर भी चालू हो जाता है। अगर आप भी शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा घर को नया और खास लुक देना चाहते हैं तो इस बार महंगे-महंगे सजावटी आइटम खरीदने की बजाय घर पर बेकार पड़ी चूड़ियों का इस्तेमाल कर डिजाइन दीया स्टैंड तैयार कर सकते हैं। खास बात है कि यह DIY क्राफ्ट न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि आपके घर की सजावट में भी चार चांद लगाता है।
दीया स्टैंड बनाने के लिए सामान
- मेटल या प्लास्टिक की चूड़ियां
- मास्किंग टेप
- कार्डबोर्ड का गोल टुकड़ा
- एक्रेलिकि पेंट-ब्रश
- गोल्डन लेस
- मोतियों-कुंदन की स्टोन चेन
- हॉट ग्लू गन
- LED लाइट कैंडल
दीया स्टैंड बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले 4-5 चूडटियों को क्रॉस में रखते हुए बेस बनाएं, ध्यान रहे कि यह दिखने में 3D स्टैंड या ट्राईपॉड जैसा दिखाई देना चाहिए। अब चूड़ियों को अपनी जगह फिक्स कर टेप से अच्छी तरह लपेट दें।
अब दूसरे स्टेप में मजबूत बेस वाली दफ्टी या कार्डबोर्ड का छोटा सा टुकड़ा लें और इसे हॉट ग्लू गन की हेल्प से टेप से जुड़े हुए चूड़ियों के ऊपरी हिस्से में चिपका दें। यह दीया रखने वाली जगह बनेगी।
ब्रश की मदद से कार्डबोर्ड को मनपसंदीदा रंग से पेंट कर दें। आप इसे अपनी चूड़ियों के रंग के अनुसार, गुलाबी, नीली, लाल या किसी भी रंग में कलर कर सूखने रख दें।
पेंट जब पूरी तरह से सूख जाए तो कार्डबोर्ड के बाहरी किनारों पर हॉट ग्लू लगाकर सुनहरी जिग-जैग लेस चिपकाएं। इसे और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए ऊपरी गोल हिस्से के बॉर्डर पर चमकती हुई स्टोन चेन या कुंदन चिपकाएं, इससे यह और भी ज्यादा प्रीमियम लगेगा।
आखिर में कैंडल या दीया रखें, आपका खूबसूरत सा DIY स्टैंड तैयार है। इसके ऊपर आप खूबसूरत LED टी लाइट कैंडल ऑन करके रख दें। यह नवरात्रि के दिनों में सजावट का सबसे आसान तरीका है। इसे आप करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहारों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
डेकोरेशन के टिप्स
- दीया होल्डर को हमेशा रंगोली के पास रखें, इससे यह और भी ज्यादा वाइब्रेंट लगते हैं
- अगर घर में छोटे बच्चे हैं को रियल दीये की बजाय LED लाइट दीयों का इस्तेमाल करें
- नवरात्रि पर कलश स्थापना या माता की मूर्ति के पास इसे रखकर खूबसूरत बना सकते हैं


