Night Skin Care: रात में स्किन केयर बहुत जरूरी होती है, क्योंकि सोते वक्त स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसा करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है। 20 से लेकर 40 की उम्र तक स्किन रिचुअल अलग-अलग होती है, आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

जब रात में शहर की रोशनी धीमी पड़ने लगती है और आप आराम करने जाते हैं, तभी आपकी त्वचा अपने सबसे जरूरी काम में जुट जाती है। दिनभर धूप, प्रदूषण, तनाव और स्क्रीन टाइम से हुई क्षति को ठीक करने का असली समय रात ही होता है। सोते समय त्वचा खुद को रिपेयर, रिन्यू और रीजुवेनेट करती है, इसलिए नाइट स्किनकेयर रूटीन केवल एक आदत नहीं बल्कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का मजबूत आधार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में प्रोडक्ट स्किन पर सबसे ज्यादा काम करता है

2019 में जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एस्थेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक रात के वक्त स्किन डीएन ए रिपेयर और सेल रीजनरेशन प्रक्रिया सबसे ज्यादा एक्टिव होती है। यही वजह है कि रात में लगाए गए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

उम्र के हिसाब से कैसी हो नाइट स्किनकेयर?

20s में: रिपेयर और प्रिवेंशन पर दें ध्यान

20 की उम्र में त्वचा नेचुरली मजबूत होती है, लेकिन देर रात जागना,पॉल्यूशन और लगातार स्क्रीन देखने से स्किन डैमेज शुरू हो सकता है।

इस उम्र में:

  • हल्के हाइड्रेटिंग सीरम इस्तेमाल करें
  • स्किन बैरियर मजबूत करने वाले सामाग्री चुनें
  • डलनेस और डिहाइड्रेशन रोकने पर फोकस करें
  • नियमित नाइट रिचुअल भविष्य में आपके चेहरे को बुढ़ा होने से रोकता है।

Cracked Heels Remedies: एड़ियों की दरारे कहीं न बन जाएं घाव, सॉफ्ट बनाने के लिए 5 सिंपल टिप्स

30s में: ग्लो और हाइड्रेशन बन जाते हैं जरूरी

30 की उम्र के बाद त्वचा की moisture retention क्षमता कम होने लगती है। चेहरे पर डलनेस, पिगमेंटेशन, अनइवेन टोन दिखने लगती है।

इस समय:

  • Hyaluronic acid और glow-boosting serums फायदेमंद होते हैं
  • गहरी हाइड्रेशन देने वाली क्रीम इस्तेमाल करें
  • स्किन रिन्युअल सपोर्ट करने वाली सामाग्री चुनें।
  • हाइड्रेटेड स्किन ज्यादा स्मूद, रेडिएंट और हेल्दी दिखाई देती है।

40s और उससे आगे: एंटी-एजिंग और कोलेजन सपोर्ट जरूरी

उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं।

रात के समय:

  • रेटिनॉल और कोलेजन बढ़ाने वाले तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
  • फर्मिंग नाइट क्रीम त्वचा की कसावट और लचीलापन बनाए रखने में मदद करती है।
  • नियमित नाइट रिपेयर रूटीन त्वचा को मुलायम, स्मूद और जवान दिखाने में सहायक होता है।

कम प्रोडक्ट, ज्यादा कंसिस्टेंसी है असली सीक्रेट

एक्सपर्ट का मानना है कि अच्छी स्किन कॉम्प्लिकेटेड रुटीन नहीं, बल्कि सिंपल और कंसिस्टेंसी केयर जरूरी है। एंटी एजिंग कोई ओवरनाइट प्रोसेस नहीं, बल्कि स्किन की नेचुरल हिलिंग पावर को सपोर्ट करने का तरीका है।

और पढ़ें: क्या होती है DVT बीमारी? जिससे 5 साल से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, बस ये एक जिद बन गई काल!