MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Cushion Cover Reuse: फटे-पुराने कुशन कवर नहीं हैं बेकार, इन 5 तरह से सजाएं घर

Cushion Cover Reuse: फटे-पुराने कुशन कवर नहीं हैं बेकार, इन 5 तरह से सजाएं घर

DIY Cushion Cover Craft: फटे-पुराने कुशन कवर को फेंकने की बजाय इन 5 क्रिएटिव तरीकों से करें इस्तेमाल। बनाएं टेबल रनर, वॉल फ्रेम, स्टोरेज पाउच, प्लांटर कवर या मिनी मैट। आसान होम डेकोर आइडिया से घर को दें नया और स्टाइलिश लुक।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Feb 24 2026, 08:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : gemini

रेगुलर इस्तेमाल के कारण कुशन कवर पुराने हो जाते हैं, जिसे अक्सर लोग पुराना समझ कर फेंक देते हैं, या फिर साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं पुराने कवर को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदला जा सकता है। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि घर को यूनिक और पर्सनल टच भी मिलेगा। अपसाइक्लिंग का यह तरीका आजकल ट्रेंड में भी है। आइए जानते हैं 5 आसान और स्मार्ट तरीके, जिनसे पुराने कुशन कवर आपके घर की रौनक बढ़ा सकते हैं।

26
Image Credit : gemini

बनाएं स्टाइलिश टेबल रनर

अगर कुशन कवर का फैब्रिक अच्छा है लेकिन थोड़ा घिस गया है, तो उसे काट-छांट कर टेबल रनर या प्लेसमैट में बदला जा सकता है। दो-तीन कवर के कपड़े को जोड़कर सिल लें और किनारों पर लेस या बॉर्डर लगा दें। यह डाइनिंग टेबल को नया और आकर्षक लुक देगा।

36
Image Credit : gemini

दीवार के लिए डेकोरेटिव फ्रेम

कई कुशन कवर पर सुंदर कढ़ाई, प्रिंट या मिरर वर्क होता है। ऐसे डिजाइन वाले हिस्से को काटकर फोटो फ्रेम में लगाएं और दीवार पर टांग दें। यह एक आर्ट पीस जैसा लगेगा और कमरे को एथनिक या बोहो लुक देगा।

46
Image Credit : gemini

बनाएं स्टोरेज पाउच या ऑर्गेनाइजर

पुराने कुशन कवर से आप छोटे-छोटे पाउच या हैंगिंग ऑर्गेनाइजर बना सकते हैं। इसमें रिमोट, मोबाइल चार्जर, कॉस्मेटिक्स या छोटे सामान रख सकते हैं। बस जिप या बटन लगाकर इसे उपयोगी स्टोरेज आइटम में बदल दें।

56
Image Credit : gemini

प्लांटर कवर के रूप में इस्तेमाल करें

घर में रखे प्लास्टिक या साधारण गमलों को कवर करने के लिए पुराने कुशन कवर का इस्तेमाल करें। इससे पौधों को एक स्टाइलिश और कोजी लुक मिलेगा। खासकर बालकनी या लिविंग रूम में यह तरीका बहुत अच्छा लगता है।

66
Image Credit : gemini

बनाएं फर्श के लिए मिनी मैट या पालतू जानवर का बिस्तर

मोटे फैब्रिक वाले कुशन कवर में पुराने कपड़े या रुई भरकर छोटा मैट तैयार किया जा सकता है। इसे दरवाजे के पास या पालतू जानवर के लिए आरामदायक बिस्तर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
साबुन No! बेबी स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक, न्यू मॉम जरूर बना लें
Recommended image2
आकांक्षा चमोला से स्टाइलिश Blouse Designs देंगे किलर अंदाज
Recommended image3
Luxury Villa Wall Design: नए घर को मिलेगी लग्जरी विला लुक, देखें 5 ट्रेंडी वॉल पुट्टी स्टाइल
Recommended image4
92 में फैशन आइकन कोकिलाबेन अंबानी सी 7 साड़ी, दादी को कर सकती हैं गिफ्ट
Recommended image5
Women's Handbag: ब्राइडल पर्स सिर्फ 2K में, क्लोज फ्रेंड को करें गिफ्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved