Old Clothes Handbag DIY: पुराने कपड़ों से स्टाइलिश हैंडबैग बनाने के लिए क्या चाहिए? जींस और कॉटन कपड़े से मजबूत हैंडबैग कैसे बनाएं? घर पर हैंडबैग को सुंदर और आकर्षक कैसे सजाएं?

मार्केट से हैंडबैग खरीदने जाओ तो ₹500 से कम में हैंडबैग नहीं मिलते हैं। आप सुंदर और स्टाइलिश दिखने वाले हैंड बैग घर में ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको पुराने पड़े पुरानी जींस या कॉटन ड्रेस का इस्तेमाल करना होगा। अगर कपड़े पुराने हो गए हैं, तो उन्हें हटाने या फेंकने के बजाय खूबसूरत हैंडबैग में बदल सकते हैं। यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली होते हैं बल्कि क्रिएटिविटी के कारण काफी स्टाइलिश लगते हैं। जानिए पुराने कपड़ों से हैंडबैग बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैंड बैग बनाने के लिए जरूरी सामान

  • पुरानी जींस, ड्रेस या मोटा कपड़ा
  • कैंची
  • सिलाई मशीन या सुई-धागा
  • अस्तर 
  • जिप या बटन
  • हैंडल के लिए बेल्ट, 
  • स्ट्रैप या कपड़े की पट्टी

मजबूत और टिकाऊ कपड़ा

 पुराने जींस या कॉटन कपड़े हैंड बैग बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। अच्छी तरीके से कपड़े को धोकर सुखा दें। आपको जिस भी आकार का बैग बनाना है, उसका एक पेपर पेटर्न तैयार करें। ऐसा करने से कटिंग करने में आसानी होती है। कपड़ों को दो हिस्सों में काटे। यदि टेट बैग बनाना है, तो चौड़ा पैटर्न रखना होगा।

अस्तर की करें तैयारी

बैग को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो बैग के अंदर अस्तर लगाना बेहद जरूरी है। जिस तरह की बैग की कटिंग करेंगे, ठीक उसी तरीके से अस्तर भी कट कर लें। कपड़ों के दोनों हिस्सों को अंदर की तरफ जोड़कर किनारे पर सिलाई करें। नीचे और साइड की सिलाई को मजबूत रखें ताकि बैग में आसानी से सामान रखा जा सके। 

और पढ़ें: लंबे नाखून को दें शाही अंदाज, ऑरेंज नेलपॉलिश आर्ट के 6 डिजाइंस

स्टाइलिश हैंडल लगाएं 

अब आप घर में पड़ी पुरानी बेल्ट स्ट्रैप या कपड़े की मोटी पत्ती को हैंडबैग के हैंडल में लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी फैंसी लगते हैं। अगर बैग खुला रहेगा, तो उससे चीज सामान गिरने का खतरा बढ़ जाता है। बैग के ऊपर जिप या फिर बड़े बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैग को सजाएं

अगर पुरानी साड़ी पड़ी है, तो उसका बॉर्डर भी हैंड बैग के ऊपर काफी खूबसूरत दिखेगा। इस तरह से कुछ आसान स्टेप्स की मदद से पुराने कपड़े को सुंदर रूप देकर स्टाइलिश बनाया जा सकता है। यह आपके फैशन में यूनिक लुक जोड़ेगा।

और पढ़ें: सितारा वर्क ब्लाउज, डे+नाइट टाइम इवेंट के लिए 6 डिजाइन