- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Old Duptta Craft: पुराने दुपट्टे को ना समझे पोंछा, जानें 5 टेबल डेकोर आइडिया
Old Duptta Craft: पुराने दुपट्टे को ना समझे पोंछा, जानें 5 टेबल डेकोर आइडिया
Old Duptta Craft idea: पुराने दुपट्टे को अक्सर किसी को दे देते हैं, या फिर उसका इस्तेमाल किसी और काम में कर लेते हैं। लेकिन आप उनसे खूबसूरत टेबल टेकोर कर सकती हैं। आइए बताते हैं कुछ क्राफ्ट आइडिया, जो आपके घर को लग्जरी लुक से नवाजेगी।

घर में पड़े पुराने दुपट्टे सिर्फ अलमारी भरने के काम नहीं आते, बल्कि उनसे आप अपने घर की टेबल को भी स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। थोड़ा-सा क्रिएटिव टच देकर पुराने दुपट्टों को खूबसूरत टेबल डेकोर में बदला जा सकता है। इससे घर का लुक भी बदलेगा और पैसे भी बचेंगे।

ग्लास जार कवर करें
दुपट्टे के फैब्रिक से ग्लास जार या फूलदान को कवर करें। इसमें फेयरी लाइट्स या फूल सजाकर टेबल पर रखें, इससे डेकोरेशन और भी खूबसूरत लगेगा।
कुशन और टेबल कवर मैच करें
एक ही दुपट्टे से छोटे कुशन कवर और टेबल कवर तैयार करें। मैचिंग सेटअप आपके लिविंग रूम को डिजाइनर लुक देगा।
प्लेसमैट तैयार करें
पुराने कॉटन या सिल्क दुपट्टे को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर प्लेसमैट बनाएं। ये खाने की टेबल को कलरफुल और यूनिक लुक देंगे। सिल्क दुपट्टे के साथ प्लेसमैट बहुत ही शानदार बनता है।
टेबल रनर बनाएं
अगर आपके पास बनारसी, नेट या प्रिंटेड दुपट्टा है, तो उसे टेबल रनर की तरह इस्तेमाल करें। सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर इसे बिछाने से पूरा एरिया एलीगेंट लगेगा। दुपट्टे को काटकर उसके किनारे लेस वर्क करें।
Bakrid Mehndi Designs: मिनिमल बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस, 10 मिनट में हाथों को सजाएं
DIY सेंटरपीस बनाएं
मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे से ट्रे या लकड़ी के बॉक्स को सजाएं। इसके ऊपर मोमबत्ती या फ्लावर पॉट रखकर आकर्षक सेंटरपीस तैयार करें।
और पढ़ें: Nose Cuff: ज्लेवरी फैशन में नोज कफ की एंट्री, पहन लगेंगी Desi Bling डीवा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.