Recycle old toys craft:  पुराने खिलौनों को फेंकने की बजाय उनसे यूजफुल आइटम्स बनाएं। पेन स्टैंड, प्लांटर, की-होल्डर और होम डेकोर जैसी आसान DIY आइडियाज जानें।

बच्चों के पुराने और थोड़े खराब हो चुके खिलौनों को अगर आप फेंकने का सोच रहे हैं, तो अपना प्लान बदल लीजिए। इन खिलौनों को आप कुछ ट्रिक की मदद से न सिर्फ खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि बचपन की यादें फिर से ताजा कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि पुराने खिलौने से किस तरीके से क्रिएटिव आइटम बनाए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो या मिरर फ्रेम में यूज करें स्मॉल टॉय

छोटे-छोटे बिल्डिंग ब्लॉक्स या मिनी फिगर से आप सुंदर सा फोटो या मिरर फ्रेम तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चों के कमरे या फिर फैमिली फोटो कॉर्नर को सुंदर बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रेम में स्मॉल टॉय को ग्लू से चिपकाने के बाद सभी को एक ही रंग से रंग दें फिर ऐसे ही इस्तेमाल करें।

 बच्चों के पुराने खिलौने से बनाएं पेन स्टैंड 

बच्चों के खिलौने के बॉक्स में पुरानी कार, प्लास्टिक ब्लॉक्स या बड़े खिलौने होते हैं। जिन्हें आसानी से पेन स्टैंड में बदला जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले खिलौने को अच्छी तरीके से साफ कर रंगीन पेंट कर लें। अब अपनी पसंद के हिसाब से इसमें स्टीकर लगाएं। बच्चों के स्टडी टेबल के लिए यह शानदार आईडिया रहेगा और उन्हें अपने पुराने टॉयज को देखकर बहुत खुशी महसूस होगी।

और पढ़ें: Fridge Magnet DIY Ideas: कार्डबोर्ड और क्ले से बनाएं यूनिक फ्रिज डेकोरेशन

पुराने खिलौने से मिनी प्लांटर

सर्कल रिंग, डॉल हाउस, टॉय ट्रक या फिर बड़े एनिमल टॉय को आप मिनी प्लांटर के रूप में यूज कर सकते हैं। इसमें छोटे सक्यूलेंट या मनी प्लांट आसानी से घर की बालकनी में लगाकर सजाया जा सकता है। ऐसे पुराने खिलौने को नया फ्रेश लुक भी मिल जाएगा और बेकार पड़े खिलौने का इस्तेमाल भी हो जाएगा।

होम डेकोर पीस बनाएं

पुराने खिलौनों को स्प्रे पेंट करके और साथ ही अन्य टॉय के साथ कॉम्बिनेशन बनाकर सुंदर शेल्फ डेकोर आइटम्स बनाये जा सकते हैं। गोल्डन, सिल्वर या पेस्टल शेड्स में पेंट करने के बाद पुराने या टूटे हुए खिलौने भी एस्थेटिक लुक देंगे।

और पढ़ें: Ice Cream Bucket Reuse Ideas: ना फेंके आइसक्रीम बाउल+मटकी, फ्री में बनाएं 7 होम डेकोर