DIY T-shirt Reuse: पुरानी पोलो टीशर्ट को फेंकने की बजाय बनाएं टोट बैग, कुशन कवर, हेयरबैंड और डोरमैट जैसी 5 यूजफुल चीजें। जानिए आसान DIY तरीके और करें क्रिएटिव रीयूज।

Purani T-shirt Se Kya Banaye: आपके घर में भी कॉलर वाली पोलो पुरानी टीशर्ट पड़ी होती होंगी, जिन्हें आप या तो किसी को दे देते हैं या फिर पोछे के कपड़े में इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन ये टीशर्ट बहुत ही क्रिएटिव तरीके से यूज की जा सकती है, क्योंकि पुरानी टीशर्ट से आप टोट बैग से लेकर कुशन कवर यहां तक कि हेयर बैंड तक बना सकते हैं, आइए बताते हैं कैसे...

पुरानी टीशर्ट से बनाएं टोट बैग

पुरानी टी शर्ट की मदद से आप स्टाइलिश टोट बैग बना सकते हैं। टी शर्ट को सीधा फैलाएं, दोनों स्लीव्स यानी कि आस्तीन को काट दें। गले के हिस्से को थोड़ा बड़ा काटें। यही आपका हैंडल बनेगा। टीशर्ट के नीचे वाले हिस्से में छोटी-छोटी गांठ लगाएं और अपना बड़ा सा टोट बैग तैयार करें। यह बैग आप बुक्स रखने या सब्जी फल रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

कुशन कवर के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपके पास कोटेशन लिखी हुई पोलो टी-शर्ट पड़ी हुई है, तो इससे आप अपने घर के लिए ट्रेंडी कुशन कवर भी बना सकते हैं। टी-शर्ट को तकिए के साइज के हिसाब से काटे। दोनों साइड को अंदर की तरफ मोड़ें। तीन साइड से सिलाई लगाएं। एक साइड ओपन छोड़ें, ताकि इसमें आप अपना कुशन डाल सके। तकिया डालकर आखिरी साइड को भी बंद कर दें।

हेयर बैंड के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी टीशर्ट से आप हेडबैंड और हेयर बैंड भी बना सकते हैं। टी शर्ट से लंबी-लंबी स्ट्रिप्स यानी कि पट्टियां काटे। उसे हल्का सा खींचे ताकि वो रोल हो जाए। सिर के साइज के अनुसार बांध लें या सिल लें। आपका स्टाइलिश का हेयर बैंड तैयार हो जाएगा।

पोलो टी शर्ट से बनाएं डोर मैट

पुरानी टीशर्ट को यूज करके आप घर के लिए डोर मैट भी बना सकते हैं। टी शर्ट को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में काटे। अगर आप चाहे तो दो-तीन टी-शर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। तीन स्ट्रिप को लेकर ब्रेड बनाते जाएं, जब एक लंबी रस्सी तैयार हो जाए तो उसे गोल घूमते हुए सिल लें। आपका सुंदर सा डोर मैट तैयार हो जाएगा।

पेट बेड के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी शर्ट के चौकोर हिस्से कट करके आप इन्हें आपस में जोड़कर एक बेड भी बना सकते हैं। खासकर अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो उसके बैठने के लिए आप टी-शर्ट का इस्तेमाल करके पेट बेड बना सकते हैं। आप इसके अंदर थोड़ा सा कपास डालकर इसे सॉफ्ट और कंफर्टेबल बेड के रूप में बनाएं।