- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Sofa Set Recliner Chair: घर बैठे 5 स्टार होटल फील, रिक्लाइनर चेयर सोफा डिजाइन
Sofa Set Recliner Chair: घर बैठे 5 स्टार होटल फील, रिक्लाइनर चेयर सोफा डिजाइन
Recliner Sofa Set Designs Price: घर के लिए सोफा सेट खरीदने की सोच रहे हैं तो बेसिक डिजाइन की बजाय मॉडर्न फर्नीचर पर इन्वेस्ट करें। फोटो गैलरी में देखें रिक्लाइर सोफा जो आराम+प्रीमियम लुक का परफेक्ट मेल है।

रिक्लाइनर चेयर सोफा (Recliner Chair Sofa Price)
घर को सुंदरता बढ़ाने के लिए Stylish Sofa Sets की डिमांड बढ़ती जा रही है। आजकल बाजार में आराम और फैशन के अनुसार, सोफा की ढेरों वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन अगर आप आराम और मॉडर्न फर्नीचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो बेसिक सोफा की बजाय रिक्लाइनर सोफा खरीदें। इसमें फुटरेस्ट, आराम, बेहतर बॉडी सपोर्ट, टी होल्डर स्पेस और यहां तक मसाज, हीटिंग की सुविधा मिलती है। इतना नहीं बहुत से लोगों को लगता है इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
3 सीटर सोफा सेट रिक्लाइनर ( Recliner Sofa 3 Seater)
यह रिक्लाइनर सोफा सेट लिविंग रूम की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। टेराकोटा ब्राउन कलर, मखमली फिनिश प्रीमियम लुक दे रहा है। किनारों पर मैनुअरल लीवर है, जिसकी मदद से आसानी से फुटरेस्ट खोलकर आराम से लेटा जा सकता है। साथ ही पडेड आर्मरेस्ट और ब्रॉड बैक सीट गर्दन और कमर को बेहतरीन सपोर्ट देगी। अगर आप लंबे वक्त सोफा पर बैठते हैं तो इसे चुनना बनता है। बाजार और ऑनलाइन 15000-40000रु तक फीचर्स के अकॉर्डिंग इसे खरीदा जा सकता है।
अल्ट्रा मॉडर्न रिक्लाइनर सोफा सेट (Recliner Sofa Set Chairs)
हाल को स्टेट ऑफ द आर्ट लुक देने के लिए अल्ट्रा मॉडर्न रिक्लाइनर सोफा सेट चुनें। इसे प्रीमियम क्वालिटी के ब्रेदेबल फैब्रिक पर बनाया गया है, जो न केवल दिखने में स्टाइलिश नहीं बल्कि बैठने में आर्ट लेवल कंफर्ट देता है। सोफे में स्मूथ मैनुअल रिक्लाइलिंग मैकेनिज्म फीचर है, जिसे साइड लीवर की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है। साथ में एर्गोनोमिक पडेड बैक विद कुशन आर्मरेस्ट बॉडी को परफेक्ट सपोर्ट देंगे। यह कॉम्पैक्ट और वर्सेटाइल पैटर्न पर है, जो होम इंटीरियर को और भी फंक्शनल और मॉडर्न बनाएगा।
ये भी पढ़ें- Marble Couch Sofa Set For Hall: धूल-मिट्टी से आजादी, मार्बल सोफा का डिजाइन
रिक्लाइनर सोफा हाल के लिए (Recliner Chair Electric Sofa Set)
लिविंग रूम को सोफिस्टिकेडे और हाई एंड लुक देने के लिए मॉडर्न रिक्लाइनर चुनना बनता है, जो एर्गोनोमिक कंफर्ट का ध्यान रखे। इसका प्रीमियम वेलवेट, लैदरेट फिनिश और अर्दी ब्राउन कलर और भी स्लीक है। यह किसी भी कलर के कमरे को स्टाइलिश बना देगा। साथ ही, स्मूद रिक्लाइनिंग, इंटीग्रेटेड कप होल्डर्स, सेंटर कंसोल जैसी सुविधाएं और भी खास बना रही हैं, ये आपको गजब का रिलैक्सेशन देंगी। सोफा सेट केवल फर्नीचर स्पेस को ऑप्टिमाइज करेगा, बल्कि घर में लग्जरी वाइब भी देगा। आप चाहें तो बालकनी के लिए भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बैठने के साथ घर के बिखरे सामान होंगे स्टोर, लिविंग रूम के लिए चुनें 5 स्टोरेज वाले सोफा सेट
सोफा रिक्लाइनर सेट (Sofa Recliner Set)
लिविंग रूम को कंटेंप्रेरी लुक देने के लिए ब्लू टेक्सचरड रिक्लाइनर सोफा बढ़िया रहेगा। इसे अर्बन डिजाइन, आलीशान पैडिंग पर तैयार किया गया है, जो बेहतरीन आराम देने में 1% की भी कमी नहीं रखेगी। ऐसे प्रीमियम फैब्रिक केवल टिकाऊ नहीं होते बल्कि घर के इंटीरियर के एस्थेटिक बनाते हैं। साथ में वाइब्रेंट प्रिंटेड कुशन ट्रेंडी टच दे रहे हैं। यह आराम देने में अव्वल तो मेहमानों का ध्यान खींचेंगे। आप भी ऐसा ही अपने लिए घर के लिए चुनें। घर में जगह कम है तो इसे ऑप्शन बनाएं।
रिक्लाइनर सोफे के फायदे (Benefits of Recliner Chair)
- वुडन सोफा सेट के मुकाबले रिक्लाइर काफी छोटे होते हैं, इनका वॉल हगर फीचर और भी ज्यादा स्पेस सेविंग होता है।
- छोटा होने के बावजूद यह पीठ, गर्दन और पैरों को सपोर्ट देता है, जिससे दर्द और बैठने की समस्या खत्म हो जाती है।
- आप इसे बैठने नहीं लेटने, लंब वक्त तक आराम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रिक्लाइनर वर्सेटाइल डिजाइन्स पर आते हैं, जो होम डेकोर को कंप्लीट करते हुए प्रीमियम लुक देते हैं।
- स्मॉल साइज होने के कारण इन्हें साफ करना और एक कोने से दूसरे कोने में शिफ्ट काफी ज्यादा आसान हो जाता है।