- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Raddi Copy Craft: रद्दी कॉपी कचरा नहीं क्रिएटिविटी का खजाना, 6 डेकोर क्राफ्ट आइडिया
Raddi Copy Craft: रद्दी कॉपी कचरा नहीं क्रिएटिविटी का खजाना, 6 डेकोर क्राफ्ट आइडिया
Raddi Copy Craft Idea: घर में पड़ी पुरानी कॉपियां अक्सर बेकरा समझकर फेंक दी जाती है, या फिर कबाड़ी वाले को दे देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ सुंदर और उपयोगी चीज बना सकते हैं।

बच्चों की पुरानी कॉपी को हम रद्दी समझकर कबाड़ी वाले को बेच देते हैं, या फिर बेकार समझ कर कूड़े में डाल देते हैं। लेकिन इनसे आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर सुंदर चीजें बना सकते हैं। बच्चों से आप डीआईवाई क्राफ्ट कराकर उनके अंदर की क्रिएटिविटी को उभार सकते हैं।
पेपर फ्लावर वॉल डेकोर
पुरानी कॉपी के पन्नों को रंगकर या वैसे ही फोल्ड करके खूबसूरत पेपर फ्लावर बनाएं। इन्हें दीवार पर सजाकर आप कमरे को फ्रेश और एस्थेटिक लुक दे सकती हैं। आप इस दौरान अगर घर में बच्चे हैं, तो उन्हें भी शामिल कर सकती हैं। वो भी खूबसूरत पेपर फ्लावर बनाना सीखेंगे।
पेपर पेन स्टैंड
पुरानी कॉपी के पन्नों से आप पेन स्टैंड बना सकते हैं। कॉपी के बन्नों को रोल करके स्टीक बनाएं और उसे कुछ इस तरह ग्लू की मदद से चिपकाएं। यह आपके स्टडी टेबल को ऑर्गनाइज और स्टाइलिश बनाता है।
पेपर से बनाएं क्यूट टोकरी
आप रद्दी कॉपी के पेपर और अखबार के पन्नों को मिलाकर खूबसूरत टोकरी बना सकते हैं। पेपर और अखबार के पन्नों को लेकर पतला-पतला रोल ढेर सारा बनाएं। फिर कटोरी की मदद से पन्नो को कुछ इस तरह गूंथे और ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं। एक छोटी सी क्यूटी सी टोकरी बनाकर तैयार हो जाएगी।
पेपर बास्केट
छोटे-छोटे सामान रखने के लिए पेपर बास्केट बनाना बहुत उपयोगी होता है। यह खूबसूरत भी लगता है। आप पेपर और ग्लू की मदद से छोटे-छोटे इस तरह के बास्केट बनाएं। फिर उसे कलर कर दें।
रद्दी कागज से बनाएं फोटो फ्रेम
अगर आपका फोटो फ्रेम गंदा हो गया है, तो फिर उसको पेपर से अपग्रेड करें। पेपर का रोल करके उसे चारों तरफ से चिपकाएं। फिर उसे कलर कर दें।
और पढ़ें: वर्किंग लेडीज के लिए लूज फिटिंग टॉप और कैजुअल पैंट पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर
पेपर ज्वेलरी
रद्दी कॉपी से स्टाइलिश ज्वेलरी भी बनाई जा सकती है। इसके लिए पेपर को आप अपने पसंद के कलर से रंगे। फिर इसका कुछ इस तरह से घुमाकर नेकलेस इयररिंग्स बनाएं। हालांकि यह ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं। आप इस एक शो पीस के तौर पर सजा कर रख सकती हैं।
और पढ़ें: Plant Shelf Photos: पौधे से करें होम इंटीरियर ! बालकनी-रूम के लिए स्टाइलिश प्लांट शेल्फ