Raksha Bandhan Gifts For Sister: रक्षाबंधन 2026 पर 3-5 साल की छोटी बहन के लिए ₹500 के अंदर बेस्ट गिफ्ट ढूंढ रहे हैं? यहां देखें 10 बजट फ्रेंडली आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।

Raksha Bandhan Gifts Ideas: 28 अगस्त को रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहने भाई को राखी का सूत्र बांध लंबी उम्र की कामना रखती है। यह त्योहार केवल राखी का बल्कि तोहफे का भी होता है। अगर आपकी छोटी बहन 3-5 साल के बीच है और उसके लिए गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो 500 रु. में देखें 10 शानदार विकल्प है, जिसे देख बहन की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

1) ड्राइंग टेबलेट (LCD Writing Tablet)

बहन के लिए रक्षाबंधन गिफ्ट के लिए ड्राइंग टेबलेट शानदार ऑप्शन है। इस पर बार-बार लिखा और मिटाया जा सकता है। इससे बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ती है। बाजार और ऑनलाइन 150-300 रु. तक यह मिल जाएगी।

2) वॉटर कलरिंग बुक (Magic Water Coloring Book)

बच्चों को पेंटिंग करने का बहुत शौक होता है। आप भी बहना के लिए मैजिक वॉटर कलरिंग बुक खरीदें। इसमें पानी से बने पेन का इस्तेमाल कर पेटिंग करनी होता है। यह मजेदार गेम है जो छोटे बच्चे को बहुत पसंद आता है।

3) एयर ड्राई क्ले किट (Air Dry Clay Kit Price)

रंग-बिरंगी क्ले से बच्चे अपनी पसंद के फूल-जानवर और या खिलौने बना सकते हैं। यह मजेदार गिफ्ट होगा, जो बच्चों को क्रिएटिव बनाने के साथ हाथों की पकड़ मजबूत भी बढ़ाती है। बाजार में 100-300 रु. तक यह मिल जाएगी।

4) स्टार प्रोजेक्टर नाइट लैंप (Star Projector Night Lamp)

बहना को थोड़ा यूनिक तोहफा देना है तो स्टाइर प्रोजेक्टर नाइट लैंप बढ़िया है। यह रात में कमरे की छत पर तारों जैसी खूबसूरती रोशनी बिखेरते हैं। यह आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेडिंग हैं जिसे आप 350-500 रु. तक खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भाई के लिए खरीदें रक्षाबंधन 2026 टेक गिफ्ट्स

5) हेयर एक्सेसरीज गिफ्ट बॉक्स (Hair Accessories Box)

कलरफुल हेयर क्लिप, हेयरबैंड वाला गिफ्ट बॉक्स अक्सर लड़कियों को पसंद आता है। अगर आपको कुछ ज्यादा समझ नहीं आ रहा है तो इसे चुनें। इसे खरीदना और कस्टमाइज कराना दोनों बढ़िया रहेगा।

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज स्पेशल: घर पर ऐसे बनाएं रजवाड़ी कंगन

6) विंडो आर्ट किट (DIY Window Art Kit)

अगर सिस को आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो DIY विंडो आर्ट किट बेहतरीन विकल्प है। इसमें बच्चे खुद सुंदर डिजाइन बनाकर खिड़कियों को डेकोरेट कर सकते हैं। यह आपको 500 रु. के अंदर मिल जाएगी।

7) मैग्नेटिक ड्रेस अप डॉल (Magnetic Dress Up Doll)

लड़कियों को इस तरह के तोहफे बहुत पसंद आते हैं। इसमें डॉल को अलग-अलग के कपड़े पहनाने होते हैं, जो बच्चों की इमेजिनेशन और सोचन की क्षमता बढ़ाता है।

8) फॉयल फन आर्ट किट (Foil Fun Art Kit)

अगर ज्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा है तो छोटी बहन के लिए फॉयल फन आर्ट किट भी बढ़िया विकल्प है। इसमें बिना गंदगी फैलाए चमकादर और डिजाइनर चीजें तैयार की जा सकती हैं।

9) स्टैप आर्ट किट (Stamp Art Kit)

बच्चों को स्टैम्पिंग किट बहुत पसंद आती है। इसकी मदद से वो तरह-तरह सुंदर कार्ड और ड्राइंग बना सकती हैं। आप भी बहना की क्रिएटिविटी बढ़ाना चाहते हैं ये क्लासी और अफॉर्डेबल च्वाइस है जिसे 450 रु. तक खरीदा जा सकता है।

10) ज्वेलरी मेकिंग किट (OP Bead Jewellery Making Kit)

ज्वेलरी मेकिंग किट न बच्चों के बिजी रखने के साथ उनके दिमाग का विकास भी करती है। इसमें वह खुद की मेहनत से ब्रेसलेट और नेकलेस बनाना सीखते हैं। आप 200-500 रु. तक इसे ले सकते हैं।