Raksha Bandhan Home Decoration: रक्षाबंधन पर घर को कम बजट में दें खूबसूरत फेस्टिव लुक। मेन डोर, पूजा घर, रंगोली, पूजा की थाली और फोटो कॉर्नर सजाने के आसान डेकोरेशन आइडियाज जानें।

28 अगस्त दिन शुक्रवार को देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए घर की डेकोरेशन को गॉर्जियस बनाया जा सकता है। आप घर के मेन डोर से लेकर लिविंग रूम को कम बजट में सजा सकते हैं। जानिए कि रक्षाबंधन में कैसे कम कीमत में घर को सजा सकते हैं।

फूलों से सजाएं मेन डोर

रक्षाबंधन के दिन घर के मेन डोर को आप फ्रेश या फिर आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं। आप चाहे तो फ्रेश आम के पत्तों की तोरण लगाकर घर को पारंपरिक लुक दें सकते हैं। इसके साथ दरवाजे के दोनों तरफ छोटे गमले रखने से भी राखी के दिन घर खूबसूरत दिखेगा।

लाइट्स से बनाएं फेस्टिव माहौल

शाम को राखी सेलिब्रेशन खास बनाना है, तो बालकनी, खिड़की या पूजा वाली जगह पर 200 रु के अंदर फेयरी लाइट्स लगाकर चमकदार लुक दें। आप चाहे तो दीवार पर किसी डेकोरेटिव पीस को लगाकर फोटो कॉर्नर लुक क्रिएट करें।

और पढ़ें: 11-15 साल के भाई को राखी पर क्या दें? 10 ऐसे गिफ्ट आइडिया जो उसे सच में पसंद आएंगे

रंगोली से सजाएं पूजा घर

आप पूजा घर के पास आटे में रंग मिलाकर सुंदर रंगोली तैयार कर सकते हैं। गुलाल, रंगोली के रंग या फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल भी रंगोली बनाने में कर सकते हैं। रंगोली के बीच में छोटे दीये रखकर इसे बेहद सुंदर दिखाया जा सकता है। चाहे तो आटे का दिया बनाकर घर को उजाले से भर दें।

सजाएं पूजा की थाली

रक्षाबंधन की पूजा की थाली को सिंपल रखने की भूल न करें। आप कम बजट में भी पूजा की थाल को एलिगेंट लुक दे सकती हैं। थाली को फूलों की पंखुड़ियों, मोतियों या छोटी सजावटी लेस से रेडी करें। साथ में राखी, रोली, अक्षत, मिठाई और दीया सजाएं।

भाई-बहन की तस्वीरों से सजाएं फोटो कॉर्नर

भाई-बहन की पुरानी और नई तस्वीरों को रिबन, क्लिप या सजावटी स्ट्रिंग की मदद से दीवार पर सजाएं। जब आपका भाई या बहन ये देखेंगे, तो पल भर के लिए मन खुशियों से भर जाएगा।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर 40+ वूमन के लिए बेस्ट हैं मुनमुन दत्ता से 6 एथनिक ड्रेस