Raksha Bandhan Quotes: राखी पर भाई को तिलक और रक्षासूत्र बांधते समय बोलें ये 50+ शुभ पंक्तियां। भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सफलता की करें कामना।

Raksha Bandhan Wishes: रक्षाबंधन के दिन बहन, भाई को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधती है। यह रस्म सदियों से निभाई जा रही है। अगर आप भी हर साल सीधे टीका लगा देती हैं तो जरा ठहर जाइए और रक्षासूत्र बांधते हुए भाई की दीर्घायु की कामना करते हुए पढ़ें 50+ शुभ पक्तियां, जो इसे और भी ज्यादा पारंपरिक बना देंगे।

राखी पर तिलक लगाते समय क्या पढ़ना चाहिए ?

राखी पर भाई को तिलक करते हुए आप उनकी लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य सफलता और सुख समृद्धि की कामना कर सकती हैं इसके लिए संस्कृत मां के साथ सरल हिंदी पंक्तियां भी बोली जा सकती हैं।

  • भगवान आपको लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे
  • आपके जीवन में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहे
  • ईश्वर आपकी हर परेशानी को दूर करें
  • आपके जीवन में खुशियों की कभी कमी ना हो
  • आप हर कदम पर सफलता हासिल करें हैप्पी रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर भगवान आपको हर बुरी नजर से बचाए
  • आपके सभी सपने पूरे हो और हर मनोकामना पूरी हो
  • आप हमेशा स्वस्थ खुश और प्रसन्न रहे राखी पर यही कामना है
  • जीवन की हर मुश्किल का सामना करने की शक्ति आपको मिले
  • भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे
  • आपके जीवन में धन-धन और खुशियां बनी रहे
  • आपका हर आने वाला दिन खुशियों से भरा हो
  • आपके चेहरे की मुस्कान हमेशा कायम रहे
  • आपके जीवन में हर मंजिल आसानी से मिले
  • ईश्वर आपको हर संकट से सुरक्षित रखें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें?

बड़े भाई को राखी बांधते हुए बोले ये लाइन

  • यह राखी आपके जीवन में सुख और सौभाग्य लेकर आए
  • मेरी राखी हमेशा आपकी रक्षा और खुशियों की कामना प्रतीक रहे
  • भाई बहन का हमारा रिश्ता हमेशा प्यार से भरा रहे
  • आपकी जिंदगी में कभी दुख की छाया ना आए
  • हर मुश्किल में आपको भगवान का साथ मिले
  • आपके जीवन की हर राह आसान हो
  • आपका हर सपना पूरा हो
  • आप हमेशा खुश रहे और यूं ही मुसकुराते रहें
  • आपकी हर मेहनत रंग लाई और आपको सफलता मिले
  • भगवान आपको बुरी शक्ति और बुरी नजर से बचाएं
  • यह पवित्र धागा हमारे रिश्ते को हमेशा मजबूत बनाए रखें
  • हर जन्म में मुझे आपका जैसा भाई मिले
  • आपकी खुशियों में मेरी खुशियां हमेशा शामिल रहे
  • ईश्वर आपके जीवन को प्रेम और खुशियों से भर दें
  • आपका जीवन सुख शांति और समृद्धि से भरपूर रहे

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का Blackboard

भाई के लिए छोटी और प्यारी राखी की पंक्तियां

  • मेरे भाई हमेशा खुश रहो और खूब तरक्की करो
  • तुम्हारी हर दुआ कबूल हो यही मेरी प्रार्थना है
  • तुम्हारे जीवन में हमेशा खुशियों का बसेरा रहे
  • तुम्हारी हर राह पर सफलता तुम्हारा इंतजार करें
  • मेरी राखी तुम्हारे लिए प्यार और आशीर्वाद का धागा है
  • हमारा रिश्ता हमेशा इसी तरह मजबूत बना रहे
  • भाई तुम्हारी सलामती ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है
  • तुम्हारी जिंदगी में हर दिन नहीं खुशियां लेकर आए
  • तुम हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहो
  • भगवत में जीवन की हर परेशानी से दूर रखें