Easy Rangoli for Dev Diwali: देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा दोनों ही ऐसे पर्व हैं, जब घर को दीपों और रंगों से सजाना अपने आप में पूजा का एक हिस्सा बन जाता है। इन रंगोली डिजाइंस से न सिर्फ आपका घर रोशनी में नहाएगा बल्कि सुंदर भी लगेगा।

जब पूरा बनारस घाटों पर दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है और गंगा किनारे मंत्र गूंजते हैं वही पल होता है देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा का। कहा जाता है कि इस दिन खुद देवता धरती पर उतरकर दीप जलाते हैं। इस शुभ अवसर पर घर के आंगन में बनाई गई रंगोली सिर्फ सजावट नहीं होती, बल्कि घर में शुभ ऊर्जा, सौभाग्य और सकारात्मकता लाने का प्रतीक होती है। अगर आप इस बार अपने घर को देव दिवाली पर सजाना चाहते हैं, तो ये 5 पारंपरिक और क्रिएटिव रंगोली डिजाइन बनाएं। जो हर किसी की नजर खींच लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के गेट पर बनाएं दीपमंडल रंगोली डिजाइन

देव दिवाली की पहचान दीप हैं, इसलिए रंगोली में दीपक का पैटर्न बनाना सबसे शुभ माना जाता है। आप रंगोली के बीच में एक बड़ा दीप डिजाइन बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे दीयों का गोलाकार पैटर्न बनाएं। रंगों के लिए गोल्डन, केसरिया, लाल और सफेद शेड्स इस्तेमाल करें। इससे दिव्यता और गर्माहट दोनों दिखेंगी। इसे एंट्री गेट पर बनाना सबसे शुभ रहता है।

और पढ़ें - गोल्ड-सिल्वर मेड मंगलसूत्र डिजाइंस, सिंगल लेयर के 5 स्टर्लिंग ऑप्शन

बनारस से इंस्पायर गंगा घाट थीम रंगोली 

अगर आप इस बार कुछ यूनिक करना चाहती हैं, तो गंगा किनारे की थीम पर रंगोली बनाएं। पानी की लहरों जैसा नीला बेस बनाएं और उसके बीच में तैरते दीपक या फूलों का डिजाइन बनाएं। फूलों में गुलाब की पंखुड़ियां और गेंदे के फूल मिलाकर इसे और असली एहसास दें। यह डिजाइन पूजा एरिया या बालकनी के लिए परफेक्ट रहेगा।

जगन्नाथ जी और शुभता का प्रतीक कमल पुष्प रंगोली

कार्तिक पूर्णिमा के दिन कृष्ण जी, जगन्नाथ जी या कमल रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है। कमल, देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल है, इसलिए गुलाबी, हरा और पीला रंग लेकर कमल का बड़ा फूल बनाएं और बीच में छोटा सा दीप रखें। अगर चाहें तो किनारों पर ॐ या शुभ-लाभ की आकृतियां जोड़ें, इससे धार्मिक लुक बढ़ जाएगा।

और पढ़ें - तब्बू के 5 सलवार सूट डिजाइंस, बिना ओवरड्रेस के दिखें रॉयल

देव दिवाली पर बनाएं पंचरंग रंगोली डिजाइन

यह रंगोली नैचर के पांच तत्व — धरती, जल, अग्नि, वायु, आकाश का प्रतीक है। इसे बनाने के लिए पांच रंगों लाल, नीला, हरा, पीला और सफेद को सर्पिल पैटर्न में मिलाएं। बीच में गोल दीपक रखें और चारों ओर पत्तों या फूलों की बॉर्डर बनाएं। यह डिजाइन न केवल डेकोरेशन बढ़ाएगा बल्कि वास्तु के हिसाब से एनर्जी बैलेंस भी करेगा।

फ्यूजन फ्लोरल रंगोली बनेगी मॉडर्न चॉइस

अगर आप पारंपरिक के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो फ्लोरल फ्यूजन रंगोली ट्राई करें। फूलों की पंखुड़ियों से बेस तैयार करें और उसके ऊपर रंगोली पाउडर से डिटेल्स बनाएं। पिंक और पर्पल शेड्स इसमें रॉयल लुक देंगे। बीच में ग्लिटर या मोती जोड़ें ताकि रात में दीयों की रोशनी में ये और चमक उठे।