castor oil plant Grow in Balcony: अगर आप हर्बल-लाइफस्टाइल, DIY ऑयल या प्रॉडक्ट पसंद करते तो रिकिन प्लांट आपकी बालकनी का सबसे पावर पैक्ड पौधा साबित होगा। बस सही तरीके से इसे लगाना जरूरी है। जानें इसे कैसे कम जगह में लगाएं।

अगर आप घर पर ही कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) बनाना चाहते हैं और नैचुरल स्किन-हेयर केयर के शौकीन हैं, तो Ricinus Communis यानी अरंडी का पौधा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। कई लोग इसे रिकिन पॉइजन प्लांट के नाम से जानते हैं क्योंकि इसके बीजों में राइसिन नाम का टॉक्सिन पाया जाता है, लेकिन सही तरीके से हैंडल करने पर यही पौधा शुद्ध कैस्टर ऑयल देने का बेहतरीन सोर्स है। सबसे खास बात, इसे आप घर की बालकनी में सिर्फ 1 बड़े पॉट में भी उगा सकते हैं। जानें कैसे लगाएं, कैसे संभालें और कैसे घर का बनाएं अपना कैस्टर ऑयल।

रिकिन यानि अरंडी का पौधा बालकनी में कैसे लगाएं

  1. कम से कम 16–18 इंच का पॉट लें, नीचे पानी निकालने के लिए ड्रेनेज होल जरूर हों।
  2. पौधा हल्की और ड्रेनेज वाली मिट्टी पसंद करता है। मिट्टी मिश्रण में- 50% गार्डन सॉइल, 30% कम्पोस्ट और 20% रेत रखें। 
  3. आप बीज से या छोटे प्लांट से शुरू कर सकते हैं। बीज को मिट्टी में 1 इंच गहराई पर बो दें।
  4. 7–10 दिनों में अंकुर निकल आता है। इस पौधे को 6–7 घंटे तेज धूप चाहिए। बालकनी में जहां धूप खूब आती हो, वहीं रखें।
  5. मिट्टी सूखी लगने पर ही सप्ताह में 2–3 बार पानी दें। ज्यादा पानी से पौधा कमजोर हो सकता है।

और पढ़ें - 500Rs के शोपीस प्लांट पॉट, बालकनी गार्डन को एस्थेटिक बनाएं

अरंडी के पौधे की देखभाल कैसे करें?

महीने में एक बार ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर जरूर डालें। ये पौधा तेजी से बढ़ता है, बड़ी पत्तियां काटकर एयर फ्लो बनाए रखें। वहीं सर्दियों में पानी कम दें, इस पौधे पर कीड़े कम लगते हैं, इसलिए ज्यादा मेंटेनेंस नहीं चाहिए। अरंडी का पौधा लगाने के 4–6 महीनों बाद पौधे में बीज वाली फलियां आनी शुरू हो जाती हैं। ये फलियां सूखकर फटती हैं और अंदर से बीज निकलते हैं, जिनसे कैस्टर ऑयल बनता है। पहले फलियों के पूरी तरह सूखने का इंतजार करें और दस्ताने पहनें, फिर फलियों को धीरे से तोड़ लें।

और पढ़ें - कबूतर-चकोर से टाउन हॉल तक, 6 शब्द के पर्यायवाची नहीं जानते होंगे

घर पर कैस्टर ऑयल कैसे निकालें?

  1. बीजों को 2–3 दिन धूप में सुखाएं।
  2. बीज के कठोर खोल को सावधानी से हटाएं। (याद रहे—छिलका और बीज दोनों में राइसिन मौजूद होता है, इसलिए दस्ताने पहनना जरूरी है।)
  3. बीजों को हल्का दरदरा पीस लें।
  4. एक पैन में पानी उबालें, पिसे हुए बीज डालें।
  5. धीमी आंच पर 45–60 मिनट पकाएं।
  6. बीजों का तेल ऊपर की ओर तैरने लगता है।
  7. ऊपर तैर रहे तेल को चम्मच से निकाल लें और छानकर स्टोर कर लें। यह आपका होममेड कैस्टर ऑयल है, स्किन और हेयर दोनों के लिए बेहद असरदार।
  8. ध्यान रखें यह घरेलू तरीका छोटे स्तर पर उपयोग के लिए है।