Best Robot Vacuum Mop: कामवाली की झंझट से पाएं छुटकारा! जानें रोबोट झाड़ू-पोछा मशीन कैसे काम करती है, कितने समय में घर साफ होता है और इसके फायदे क्या हैं। स्मार्ट क्लीनिंग का आसान तरीका।
अगर आपके काम वाली बाई अक्सर छुट्टी ले लेती है या फिर काम में नखरे करती है, तो अब सफाई के तरीके को बदलने का समय आ गया है। जी हां! मार्केट में झाड़ू पोछा करने वाली रोबोटिक मशीन का ट्रेंड बढ़ चुका है। यह मशीन न सिर्फ रोजाना घर की सफाई करती है बल्कि इसे चलाना भी बेहद आसान होता है। अगर आप झाड़ू पोछा के लिए रोबोटिक मशीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे चलाने के बारे में भी जरूर जानकारी ले लीजिए। जानते हैं कि रोबोटिक क्लीनर डिवाइस काम कैसे करती है।
सेंसर और मैपिंग टेक्नोलॉजी
रोबोटिक क्लीनर डिवाइस में सेंसर लगे होते हैं, जो घर का मैप एक बार में ही बना लेते हैं। मैपिंग के कारण दीवारें, फर्नीचर, सीढ़ी से टकराने का खतरा कम हो जाता है। आप एक बार सेटिंग कर लेंगे, तो यह मॉपिंग मशीन पूरे घर की बिना किसी दोबारा सेटिंग के सफाई का काम शुरू कर देगी।
धूल मिट्टी झटपट होती है साफ
मशीन में नीचे की तरफ ब्रश और सक्शन मोटर लगी होती है, जो जमीन की धूल और मिट्टी को उठाने का काम करती है। साथ में पानी टैंक और मॉक फर्श में पोछा भी लगता है। 15 दिन में एक बार मशीन में पानी डालने की जरूरत होती है।
और पढ़ें: DIY Broken Mirror Craft: टूटे हुए कांच के टुकड़ों से सजाएं घर, बनाएं 5 सुपर अमेजिंग DIY होम डेकोर
डाउलोड करें एप
रोबोटिक मॉपिंग और वेक्यूम मशीन खरीदने के बाद आपको मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसकी मदद से आप इस मशीन को हैंडल कर सकते हैं। ऑटो नेविगेशन मशीन खुद ही रूम टू रूम रिमूव करती है और हर एरिया को कवर करने की कोशिश करती है। आप अपने मोबाइल एप से टाइम सेट कर सकते हैं और मशीन अपने आप सफाई शुरू कर देगी। इस मशीन में बैटरी कम होने पर खुद ही चार्जिंग डॉग पर वापस चली जाती है, जिससे कि मशीन बंद नहीं होती।
कितने समय में मशीन करती है सफाई?
अगर आपका 1BHK घर है, तो 20 से 40 मिनट में पूरे घर की सफाई हो जाएगी। वहीं 2BHK में 40 से 70 मिनट का समय लगता है। अगर आपका घर बड़ा है, तो 1 से 2 घंटे में घर की सफाई कर देती है। साथ ही अगर फर्श ज्यादा गंदा है और मैपिंग भी साथ में चल रही है, तो थोड़ा समय बढ़ भी सकता है।
और पढ़ें: DIY Doormat From Old Clothes: घर के पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, बनाएं पायदान की कुछ लेटेस्ट डिजाइन
